OnePlus 13, OnePlus 13R आज होंगे लॉन्च, यहां ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव

अगर आप OnePlus के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं तो आपका इंतजार आज खत्म होने वाला है।

OnePlus 13, OnePlus 13R आज होंगे लॉन्च, यहां ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 13 में 6.82 इंच की डिस्‍प्‍ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 13 में 6.82 इंच की AMOLED डिस्प्ले दिए जाने उम्मीद है।
  • OnePlus 13 लाइनअप में OnePlus 13R बजट फ्रेंडली ऑप्शन होगा।
  • OnePlus 13 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट मिलेगा।
विज्ञापन
अगर आप OnePlus के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं तो आपका इंतजार आज खत्म होने वाला है। कंपनी ग्लोबल स्तर पर वनप्लस 13 सीरीज को पेश करने की तैयारी कर रही है, जबकि इसे चीन में पहले ही पेश किया जा चुका है। वनप्लस आज रात दो स्मार्टफोन OnePlus 13 और OnePlus 13R पेश करेगा, साथ ही साथ एक अपडेटेड OnePlus Buds Pro 3 भी दस्तक देगा।


OnePlus 13 का लॉन्च इवेंट कब और कहां देखें 


OnePlus विंटर लॉन्च इवेंट 7 जनवरी, 2025 को रात 9:00 बजे IST पर आयोजित होगा। दुनिया भर में फैंस इस इवेंट को लाइव देख सकते हैं। कंपनी इस इवेंट की स्ट्रीमिंग अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ अपने यूट्यूब चैनल पर भी करेगी। अगर आप नए वनप्लस डिवाइस को सबसे पहले देखना चाहते हैं तो लाइव स्ट्रीम के लिए एक रिमाइंडर सेट कर सकते हैं।


OnePlus 13 Specifications (expected)


OnePlus 13 में 6.82 इंच की AMOLED डिस्प्ले दिए जाने उम्मीद है जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट मिलेगा। कैमरा सिस्टम की बात करें तो OnePlus 13 के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एक टेलीफोटो लेंस और एक अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में 6,000mAh की बैटरी दी जा सकती है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।


OnePlus 13R Specifications (expected)


OnePlus 13 लाइनअप में OnePlus 13R बजट फ्रेंडली ऑप्शन होगा। अपने पिछले मॉडल के कर्व्ड डिस्प्ले की तुलना में इसका डिजाइन ज्यादा फ्लैट होगा। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट दिया जाएगा। कैमरा सिस्टम के मामले में इसमें ट्रिपल-कैमरा सेटअप होने की भी उम्मीद है। हालांकि, सेंसर का रेजॉल्यूशन OnePlus 13 की तुलना में कम होगा। OnePlus 13R में 6,000mAh की बैटरी दी जा सकती है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim IP68 and IP69-rated design
  • Magnetic accessories
  • Sharp 120Hz display
  • Plenty of AI features
  • Buttery smooth software performance
  • Great battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • कमियां
  • AI image editing tools aren't impressive
  • Accessories need the magnetic case to function
डिस्प्ले6.82 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max में मिल सकती है 1.5K OLED स्क्रीन
  2. Tata Punch EV फेसलिफ्ट हुई लॉन्च: 468km रेंज, वेंटिलेटेड सीट्स और सनरूफ भी! जानें सभी वेरिएंट्स की कीमत
  3. 6 ग्रहों की परेड का दिखेगा नजारा! सबसे बड़ा ग्रह जुपिटर भी होगा शामिल, नोट कर लें दिन और समय
  4. Realme P4 Lite 4G भारत में लॉन्च: जानें 6300mAh बैटरी और Pulse Light डिजाइन वाले बजट फोन की कीमत
  5. Amazfit T Rex Ultra 2: टाइटेनियम बॉडी और 6 सैटेलाइट GPS वाली नई स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, जानें कीमत
  6. Lava Bold N2 vs Samsung Galaxy F07 vs Moto G06 Power: Rs 8 हजार के अंदर कौन बेहतर?
  7. QR Code की क्रांति! दुनिया का सबसे छोटा क्यूआर कोड, हजारों सालों तक डेटा करेगा स्टोर, जानें कैसे
  8. WhatsApp के इस फीचर से खत्म हो गई नए ग्रुप मेंबर्स की सबसे बड़ी टेंशन!
  9. PhonePe पर अब बिना PIN डाले होगी UPI पेमेंट, फीचर को ऐसे करें एक्टिवेट
  10. AI के कारण कम हो रही हैं जॉब्स, इस देश से हुई शुरुआत!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »