OnePlus 13 लॉन्‍च हुआ, 24GB रैम, सबसे तेज प्रोसेसर, 100W चार्जिंग, जानें प्राइस

OnePlus 13 स्‍मार्टफोन को चीन में पेश कर दिया गया है। यह कंपनी का सबसे लेटेस्‍ट फ्लैगशिप है, जिसमें क्‍वॉलकॉम का ‘स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट’ प्रोसेसर लगाया गया है। फो

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2024 16:47 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 13 स्‍मार्टफोन चीन में लॉन्‍च
  • 24 जीबी तक रैम और 1 टीबी स्‍टोरेज
  • 50 मेगापिक्‍सल के तीन कैमरे हैं फोन में

OnePlus 13 में स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर के साथ एड्र‍िनो Adreno 830 जीपीयू दिया गया है।

OnePlus 13 स्‍मार्टफोन को चीन में पेश कर दिया गया है। यह कंपनी का सबसे लेटेस्‍ट फ्लैगशिप है, जिसमें क्‍वॉलकॉम का ‘स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट' प्रोसेसर लगाया गया है। फोन में 6.82 इंच का BOE X2 2K+ एमोलेड डिस्‍प्‍ले है। फोन में 50 मेगापिक्‍सल के तीन रियर कैमरा हैं, जबकि फ्रंट में 32 एमपी का सेंसर दिया गया है। फोन में 24 जीबी तक रैम और 1 टीबी स्‍टोरेज मिलता है। वनप्‍लस 13 की कीमत लगभग 53 हजार रुपये से शुरू होती है और 70 हजार रुपये तक जाती है। 
 

OnePlus 13 Price 

OnePlus 13 की शुरुआती कीमत 12GB + 256GB मॉडल के लिए 4499 युआन (लगभग 53,150 रुपये) है। 12GB + 512GB मॉडल के दाम 4899 युआन यानी करीब 57 हजार रुपये हैं। 16GB + 512GB मॉडल 5299 युआन यानी करीब 62 हजार रुपये का है। 24GB + 1TB मॉडल को 5999 युआन करीब 70 हजार रुपये में लिया जा सकेगा। चीन में इन मॉडल्‍स की सेल 1 नवंबर से शुरू होगी। 
Advertisement
 

OnePlus 13 Features, specifications 

OnePlus 13 में 6.82 इंच का 2K+ LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले है, जिसका रेजॉलूशन 3168×1440 पिक्‍सल्‍स है। यह 1 से 120Hz के बीच स्विच हो जाता है और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनैस ऑफर करता है। इसका PWM डिमिंग रेंट 2160Hz है। डिस्‍प्‍ले में डॉल्‍बी विजन भी दिया गया है और सुपर सिरैमिक ग्‍लास प्रोटेक्‍शन की शील्‍ड है। 

OnePlus 13 में स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर के साथ एड्र‍िनो Adreno 830 जीपीयू दिया गया है। अधिकतम रैम 24 जीबी और स्‍टोरेज 1 टीबी है। यह लेटेस्‍ट एंड्रॉयड ओएस 15 पर चलता है। चीन में यह कलरओएस 15 की स्किन और बाकी मार्केट्स में ऑक्‍सीजन ओएस 15 की स्किन के साथ आएगा। 
Advertisement

OnePlus 13 में 50MP का मेन रियर कैमरा है। यह Sony LYT-808 सेंसर है और OIS को सपोर्ट करता है। फोन में 50MP का अल्‍ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है और तीसरे सेंसर के रूप में 50MP की पेरिस्‍कोप लेंस मिलता है, जिसकी मदद से 3x ऑप्टिकल जूम मिल जाता है। वनप्‍लस 13 में हैसलब्लैड की कैमरा ब्रैंडिंग है। 8K रेजॉलूशन तक वीडियो बनाए जा सकते हैं। फोन में 31 एमपी का फ्रंट कैमरा मिलता है। 

अन्‍य सुविधाओं में इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, आईआर ब्‍लास्‍टर, स्‍टीरियो स्‍पीकर्स जैसे फीचर हैं। 6 हजार एमएएच की बैटरी इस फोन में दी गई है, जो 100 वॉट का वायर्ड फास्‍ट चार्जिंग, 50 वॉट की वायरलैस और मैग्‍नेट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। IP68 + IP69 रेटिंग इसे मिली है, जो फोन को पानी और धूल से होने वाले नुकसान से बचाती है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim IP68 and IP69-rated design
  • Magnetic accessories
  • Sharp 120Hz display
  • Plenty of AI features
  • Buttery smooth software performance
  • Great battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Bad
  • AI image editing tools aren't impressive
  • Accessories need the magnetic case to function
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  5. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  6. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  7. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  8. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  9. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  10. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.