OnePlus 12R का नया कलर वेरिएंट लॉन्‍च, फोन के साथ Free मिलेंगे Rs 5,499 के OnePlus Buds 3

OnePlus 12R को इस साल की शुरुआत में लाया गया था। इसमें लगभग वही फीचर्स और स्‍पेक्‍स हैं, जो बाकी दो कलर वेरिएंट में मिलते हैं।

OnePlus 12R का नया कलर वेरिएंट लॉन्‍च, फोन के साथ Free मिलेंगे Rs 5,499 के OnePlus Buds 3

पहली सेल 20 जुलाई को एमेजॉन प्राइम डे सेल (Amazon Prime Day) पर होगी।

ख़ास बातें
  • OnePlus 12R सनसेट ड्यूून एडिशन लॉन्‍च
  • OnePlus 12R की कीमत 42,999 रुपये
  • पहली सेल 20 जुलाई को होगी
विज्ञापन
OnePlus 12R का नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्‍च किया गया है। पहले यह डिवाइस कूल ब्‍लू और आयरन ग्रे वेरिएंट में लाई गई थी। अब OnePlus 12R को सनसेट ड्यून एडिशन में भी लिया जा सकेगा। OnePlus 12R को इस साल की शुरुआत में लाया गया था। इसमें लगभग वही फीचर्स और स्‍पेक्‍स हैं, जो बाकी दो कलर वेरिएंट में मिलते हैं। फोन को 8GB + 256GB मॉडल में लाया गया है। कंपनी कई ऑफर इस नए एडिशन पर दे रही है। इसे एमेजॉन प्राइम डे सेल में लिया जा सकेगा।
 

OnePlus 12R Sunset Edition Price

OnePlus 12R सनसेट एडिशन को 8GB + 256GB वेरिएंट में लाया गया है। इसकी कीमत 42,999 रुपये है। पहली सेल 20 जुलाई को एमेजॉन प्राइम डे सेल (Amazon Prime Day) पर होगी। लॉन्‍च ऑफर के तहत 3 हजार रुपये का इंस्‍टेंट बैंक डिस्‍काउंट दिया जा रहा है। खरीदारों को OnePlus Buds 3 ईयरबड्स फ्री में दिए जाएंगे। 
 

OnePlus 12R Sunset Dune Edition Specifications 

OnePlus 12R Sunset Dune Edition में वही फीचर्स और स्‍पेक्‍स हैं, जो इसके बाकी दो कलर वेरिएंट में मिलते हैं। फ‍र्क सिर्फ कलर टोन का है। फोन में गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन के साथ 6.78 इंच का कर्व्ड-एज AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 1.5K पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और 4,500 निट्स तक ब्राइटनेस है। 

यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 1 पर काम करता है। कंपनी तीन एंड्रॉइड ओएस अपग्रेड और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा करता है। OnePlus 12R में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिप दिया गया है। इसमें एलपीडीडीआर5एक्स रैम और यूएफएस 3.1 स्टोरेज दी गई है।

कैमरा सेटअप के लिए इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। अन्य फीचर्स में ड्यूल स्पीकर, एक आईआर ब्लास्टर, एनएफसी और एक आईपी65-रेटेड चेसिस शामिल हैं। इसमें 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent display
  • Flagship-level performance
  • Superfast 100W charging
  • Good main rear camera
  • कमियां
  • Overall average camera setup
  • No eSIM
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन2780x1264 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »