OnePlus 12R के 256GB वेरिएंट पर कंपनी दे रही पूरा रिफंड! जानें वजह

 OnePlus 12R स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K (1,264x2,780 पिक्सल) LTPO 4.0 AMOLED स्क्रीन है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 फरवरी 2024 14:08 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने कहा था कि टॉप वेरिएंट में UFS 4.0 स्टोरेज टाइप दिया गया है।
  • फुल रिफंड क्लेम करने के लिए कंपनी ने 16 मार्च तक की डेडलाइन रखी है।
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 2 मिलता है।

OnePlus 12R स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K डिस्प्ले है।

OnePlus 12R पर कंपनी पूरी रिफंड दे रही है! ऐसा क्यों हो रहा है, इसके पीछे की वजह भी जान लें। OnePlus 12 के साथ पिछले महीने लॉन्च हुआ नया नवेला OnePlus 12R अब सुर्खियों में बना हुआ है। वजह है इसका 256GB वेरिएंट। कंपनी ने कहा है कि 256GB वेरिएंट जिन भी कस्टमर्स ने खरीदा है, अगर वे इसे लौटाना चाहते हैं तो कंपनी पूरा पैसा वापस करेगी। 

OnePlus 12R पर फुल रिफंड के पीछे इसकी स्टोरेज टाइप है वजह! फोन लॉन्च करते वक्त कंपनी ने कहा था कि टॉप वेरिएंट में UFS 4.0 स्टोरेज टाइप दिया गया है। बेस वेरिएंट में UFS 3.1 स्टोरेज टाइप मिलता है। अब कंपनी ने कहा है कि टॉप वेरिएंट UFS 3.1 स्टोरेज को ही सपोर्ट करता है। अगर यूजर इसे लौटाना चाहते हैं तो इसके लिए पूरा रिफंड दिया जाएगा। एक ब्लॉग पोस्ट में इसकी जानकारी कंपनी की ओर से दी गई है। तो अगर आपके पास भी वनप्लस के इस फोन का 256 जीबी वेरिएंट है तो इसे लौटाने पर पूरा पैसा आप वापस पा सकते हैं। 
Advertisement

OnePlus 12R पर फुल रिफंड क्लेम करने के लिए कंपनी ने 16 मार्च तक की डेडलाइन रखी है। किंडर लियू ने वनप्लस कम्युनिटी पेज पर एक पोस्ट लिखा है, जिसमें कहा गया है कि अगर आपने OnePlus 12R का 256GB वेरिएंट खरीदा है और इसके फाइल सिस्टम के बारे में कुछ सवाल आपके पास हैं तो कस्टमर सर्विस से संपर्क कर सकते हैं। वे आपको इसके बारे में जानकारी देंगे, और रिफंड की पेशकश भी की जाएगी। यह 16 मार्च 2024 तक ही मान्य होगा। 

OnePlus 12R स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K (1,264x2,780 पिक्सल) LTPO 4.0 AMOLED स्क्रीन है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 2 के साथ 16 GB का LPDDR5x RAM है। OnePlus 12R में 50 मेगापिक्सल का कैमरा Sony IMX890 सेंसर और f/1.8 अपार्चर के साथ है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 100 W SuperVOOC वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का  साइज 163.3 x 75.3 x 8.8 mm और भार लगभग 207 ग्राम का है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP65 rated
  • Vibrant 120Hz QHD+ display
  • Excellent battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Smooth and bloatware-free software
  • Quality primary and telephoto cameras
  • Good for gaming
  • Bad
  • Minor quality issues
  • Ultra-wide angle camera could be better
  • Low light selfies are below average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • Flagship-level performance
  • Superfast 100W charging
  • Good main rear camera
  • Bad
  • Overall average camera setup
  • No eSIM
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2780x1264 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.