• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 12 लॉन्च से पहले Snapdragon 8 Gen 3 के साथ AnTuTu पर स्पॉट! स्कोर्स में दिखा फोन का दम

OnePlus 12 लॉन्च से पहले Snapdragon 8 Gen 3 के साथ AnTuTu पर स्पॉट! स्कोर्स में दिखा फोन का दम

OnePlus 12 कैमरा में Hasselblad ऑप्टिमाइजेशन होगी।

OnePlus 12 लॉन्च से पहले Snapdragon 8 Gen 3 के साथ AnTuTu पर स्पॉट! स्कोर्स में दिखा फोन का दम

OnePlus 11 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होने वाला OnePlus 12 फोन 6.7 इंच के 2K एमोलेड LTPO डिस्प्ले के साथ आ सकता है।

ख़ास बातें
  • फोन 6.7 इंच के 2K एमोलेड LTPO डिस्प्ले के साथ आ सकता है।
  • इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा।
  • अंतुतु पर फोन ने 2,110, 808 पॉइंट्स का स्कोर किया है।
विज्ञापन
OnePlus 12 को लेकर चर्चा बेहद जोरों पर है। फोन जल्द ही लॉन्च होने वाला है। इसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर देखने को मिलने वाला है जो कि क्वालकॉम का अब तक का सबसे पावरफुल प्रोसेसर बताया जा रहा है। ऐसे में OnePlus 12 से भी उम्मीदें बढ़ जाती हैं क्योंकि यह कंपनी का फ्लैगशिप फोन होने वाला है, और लेटेस्ट चिपसेट के साथ आएगा। इसी कड़ी में इसके प्रोसेसर को स्कोर्स लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। आइए जानते हैं कैसा परफॉर्म किया है फोन ने। 

OnePlus 12 के लॉन्च से पहले इसके बेंचमार्क स्कोर लीक हो गए हैं। फोन Antutu पर नजर आया है जहां इसके स्कोर्स के माध्यम से पता चलता है कि फोन में कितना दम हो सकता है। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, फोन को यहां मॉडल नम्बर PJD110 के साथ देखा गया है। अंतुतु पर फोन ने 2,110, 808 पॉइंट्स का स्कोर किया है। सीपीयू टेस्ट में फोन ने 4,95,780 पॉइंट्स का स्कोर किया है। जबकि जीपीयू टेस्ट में यह 9,14, 151 पॉइंट्स स्कोर करने में कामयाब रहा। मैमोरी टेस्ट में डिवाइस ने 3,62,402 पॉइंट्स स्कोर किए और UX टेस्ट की बात करें तो इसने 3,38,475 पॉइंट्स स्कोर किए। बेंचमार्क पर अन्य डिटेल्स उपलब्ध नहीं हैं। 

वनप्लस 12 के कई स्पेसिफिकेशंस पिछले कुछ दिनों से अफवाहों में हैं। जिसके मुताबिक फोन में 50MP का Sony IMX966 सेंसर देखने को मिल सकता है। यह OIS सपोर्टेड कैमरा होगा। दूसरा कैमरा 48MP अल्ट्रावाइड सेंसर बताया गया है। इसमें 1/2 इंच सेंसर की बात सामने आई है। सेटअप में तीसरा कैमरा 64MP का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। यह OIS के साथ आएगा। इसमें 1/2-inch सेंसर होगा। 

OnePlus 12 कैमरा में Hasselblad ऑप्टिमाइजेशन होगी। इसके अलावा फोन 6.7 इंच के 2K एमोलेड LTPO डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। फ्रंट में फोन 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस हो सकता है। डिवाइस में Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट बताया गया है। यह फोन 24GB रैम के साथ 1TB स्टोरेज सपोर्ट कर सकता है। Android 14 आधारित OnePlus 12 फोन 5,400mAh बैटरी, और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  2. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  3. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  5. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  6. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  7. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  8. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  9. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  10. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »