OnePlus 12 के कैमरा सैंपल आए सामने, इसी महीने हो सकता है लॉन्‍च

OnePlus 12 स्‍मार्टफोन के इन कैमरा सैंपल्‍स को देखकर लगता है कि नई सीरीज जल्‍द लॉन्‍च होने वाली है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 नवंबर 2023 13:26 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 12 के कैमरा सैंपल आए सामने
  • इसी महीने लॉन्‍च हो सकता है स्‍मार्टफोन
  • वनप्‍लस के एक अधिकारी ने शेयर की तस्‍वीरें

खबरों के अनुसार, OnePlus 12 के बेस मॉडल में 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज होगा।

Photo Credit: Weibo

OnePlus 12 स्‍मार्टफोन काफी वक्‍त से चर्चाओं में है। कहा जा रहा है कि बहुत जल्‍द कंपनी इस नई स्‍मार्टफोन सीरीज को लॉन्‍च कर सकती है। अब कंपनी के ही एक ऑफ‍िसर ने अपकमिंग फ्लैगशिप के कैमरा सैंपल शेयर किए हैं। इससे पता चलता है कि डिवाइस पेश होने के लिए तैयार है। एक चीनी टिप्‍सटर ने नए OnePlus 12 की लॉन्‍च डेट का भी अनुमान लगाया है। आइए जानते हैं इस डिवाइस से जुड़े अबतक के अपडेट्स। 

जानकारी के अनुसार, चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर वनप्लस चाइना के प्रेसिडेंट, ली जी लुइस ने वनप्लस 12 के 3 इमेज सैंपल्‍स को शेयर किया है। यह भी बताया गया है कि ये कोई प्रोफेशनल फोटो नहीं थी। क्लिक करते हुए हाथ कांप रहे थे, उसके बावजूद तस्‍वीरों में डिटेल नजर आती है। 
Advertisement

OnePlus 12 स्‍मार्टफोन के इन कैमरा सैंपल्‍स को देखकर लगता है कि नई सीरीज जल्‍द लॉन्‍च होने वाली है। चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो पर ही टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने भी अपकमिंग वनप्‍लस डिवाइस से जुड़ी इन्‍फर्मेशन शेयर की है। बताया है कि OnePlus 12 के बेस मॉडल में 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज होगा। कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि कंपनी चीन में नवंबर महीने में OnePlus 12 सीरीज को लॉन्‍च कर देगी।  

बीते हफ्ते इस फोन का चीनी वेरिएंट मॉडल नंबर PJD110 के साथ AnTuTu बेंचमार्क डाटाबेस पर नजर आया था। हाल में एक नया OnePlus फोन, मॉडल नंबर CPH2581 और Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ गीकबैंच पर नजर आया। ऐसा लगता है कि यह OnePlus 12 का ग्लोबल वर्जन है।
Advertisement

OnePlus 12 के 12GB RAM वाले चीनी वेरिएंट ने 2,11,0808 का रिकॉर्ड-ब्रेकिंग AnTuTu स्कोर हासिल किया। ऐसी संभावना है कि फोन 1TB तक यूएफएस 4.0 स्टोरेज के साथ आ सकता है। OnePlus 12 में 6.82-इंच OLED BOE X1 डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका 2K रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स से ज्यादा ब्राइटनेस हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 50 मेगापिक्सल + 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा + 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप ट्रिपल कैमरा मिलेगा। इसमें 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ 5,400mAh की बैटरी मिल सकती है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  3. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  5. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  7. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  8. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  10. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.