12GB RAM, 50MP कैमरा के साथ OnePlus 12 ग्लोबल वेरिएंट गीकबेंच पर स्पॉट!

OnePlus 12 में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 50 मेगापिक्सल + 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा + 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप ट्रिपल कैमरा मिलेगा।

12GB RAM, 50MP कैमरा के साथ OnePlus 12 ग्लोबल वेरिएंट गीकबेंच पर स्पॉट!

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 11 5G में 6.7 इंच की क्वाड HD+ AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 12 में 6.82-इंच OLED BOE X1 डिस्प्ले मिल सकती है।
  • OnePlus 12 में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • OnePlus 12 में 5,400mAh की बैटरी मिल सकती है।
विज्ञापन
OnePlus चीनी मार्केट में OnePlus 12 फ्लैगशिप फोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ऐसी संभावना है कि यह स्मार्टफोन नवंबर या दिसंबर में लॉन्च हो सकता है। बीते हफ्ते, इस फोन का चीनी वेरिएंट मॉडल नंबर PJD110 के साथ AnTuTu बेंचमार्क डाटाबेस पर नजर आया था। अब एक नया OnePlus फोन मॉडल नंबर CPH2581 के साथ Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ गीकबैंच पर नजर आया था। ऐसा लग रहा है कि यह फोन OnePlus 12 का ग्लोबल वर्जन है।

OnePlus 12 गीकबेंच लिस्टिंग


OnePlus 12 की गीकबेंच लिस्टिंग में Snapdragon 8 Gen 3 चिप का साफतौर पर उल्लेख नहीं है। हालांकि, लिस्टिंग में उपलब्ध सीपीयू और जीपीयू डिटेल यह कंफर्म करने के लिए उचित हैं कि इसमें क्वालकॉम का नया फ्लैगशिप चिप है। लिस्टिंग से आगे पता चला है कि फोन में 16GB RAM और एंड्रॉइड 14 ऑनबोर्ड है। फोन का ग्लोबल वर्जन बिल्कुल नए OxygenOS 14 के साथ आ सकता है, जबकि इसके चीनी वर्जन में ColorOS 14 होगा। गीकबेंच 6 के सिंगल-कोर टेस्ट में OnePlus 12 ने 2169 प्वाइंट हासिल किए। मल्टी-कोर टेस्ट में फोन ने 6501 प्वाइंट का स्कोर दर्ज किया।
 
Latest and Breaking News on NDTV
OnePlus 12 के 12GB RAM वाले चीनी वेरिएंट ने 2,11,0808 का रिकॉर्ड-ब्रेकिंग AnTuTu स्कोर हासिल किया। इसलिए, ऐसा लग रहा है कि फोन में 12GB/16GB RAM वेरिएंट होंगे। ऐसी संभावना है कि फोन 1TB तक यूएफएस 4.0 स्टोरेज के साथ आ सकता है। OnePlus 12 में 6.82-इंच OLED BOE X1 डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका 2K रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स से ज्यादा ब्राइटनेस हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 50 मेगापिक्सल + 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा + 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप ट्रिपल कैमरा मिलेगा। इसमें 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ 5,400mAh की बैटरी मिल सकती है। यह क्लासिक ब्लैक, प्रिस्टिन व्हाइट और वाइब्रेंट ग्रीन जैसे कलर्स में आने की उम्मीद है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  3. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  5. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  7. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  8. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  10. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »