• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 11 होगा 8GB/128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च, कलर्स और स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा

OnePlus 11 होगा 8GB/128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च, कलर्स और स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा

OnePlus 11 में 32MP का पहला कैमरा, 48MP का दूसरा कैमरा और 50MP मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी के लिए 16MP का सेंसर दिया गया है।

OnePlus 11 होगा 8GB/128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च, कलर्स और स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा

OnePlus 11 में 6.7 इंच की QHD+ E4 OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 11 चीन में लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन के तौर पर लॉन्च किया गया था।
  • OnePlus 11 भारत में 8GB / 128GB वेरिएंट में आएगा।
  • OnePlus 11 में 6.7 इंच की QHD+ E4 OLED LTPO 3.0 डिस्प्ले है।
विज्ञापन
OnePlus 11 को इस साल के शुरू में चीन में कंपनी के लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन के तौर पर लॉन्च किया गया था। यह OnePlus 10 Pro के अपग्रेड के तौर पर आया था। अब 7 फरवरी को यह फोन भारत के साथ-साथ दुनिया भर के अन्य क्षेत्रों में पेश होगा। इस दौरान OnePlus Buds Pro और OnePlus  मैकेनिकल कीबोर्ड को दुनिया भर में लॉन्च किया जाएगा।

अब लोकप्रिय टिपस्टर मुकुल शर्मा का मानना ​​​​है कि OnePlus 11 भारत में 8GB / 128GB वेरिएंट में आएगा जो कि अमेजन लिस्टिंग से पता चल रहा है। यह देखते हुए कि चीनी मॉडल को 12GB + 256GB, 16GB + 256GB और 16GB + 512GB वेरिएंट में पेश किया गया था। मुकुल शर्मा ने यह भी खुलासा किया कि OnePlus 11 टाइटन ब्लैक और इटरनल ग्रीन कलर्स में आएगा। आने वाले समय में वनप्लस के फोन की कीमत का खुलासा होगा।  

OnePlus 11 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस के लिए OnePlus 11 में 6.7 इंच की QHD+ E4 OLED LTPO 3.0 डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और रेजोल्यूशन 3216x1440 पिक्सल है। इसमें फ्रंट कैमरा के लिए एक पंच होल कटआउट दिया गया है। यह HDR10+ को सपोर्ट करती है। प्रोसेसर के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया गया है, जिसके साथ Adreno GPU है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 16GB LPDDR5 RAM और 512GB स्टोरेज दी गई है। ऑपेरटिंग सिस्टम के लिए यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OxygenOS पर काम करता है।

OnePlus 11 में 32MP का पहला कैमरा, 48MP का दूसरा कैमरा और 50MP मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी के लिए 16MP का सेंसर दिया गया है। बैटरी के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, वाईफाई और 5G है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जिसके साथ में IP54 सर्टिफिकेशन और अलर्ट स्लाइडर मिलता है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks and feels premium
  • Great battery life, very fast charging
  • Excellent performance
  • Power-efficient AMOLED display
  • Reliable rear cameras
  • कमियां
  • Still no official IP rating
  • No wireless charging
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1440x3216 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  2. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  3. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  4. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  5. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  6. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  7. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  8. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  9. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  10. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »