• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 11 ने 51 मिनट में Xiaomi 13, Vivo X90 Pro Plus जैसे स्‍मार्टफोन्‍स को पछाड़ा, जानें पूरा मामला

OnePlus 11 ने 51 मिनट में Xiaomi 13, Vivo X90 Pro Plus जैसे स्‍मार्टफोन्‍स को पछाड़ा, जानें पूरा मामला

यानी हाल फ‍िलहाल में जो स्‍मार्टफोन क्‍वॉलकॉम के सबसे तेज प्रोसेसर के साथ लॉन्‍च हुए हैं, वो बिक्री के मामले में OnePlus 11 से पीछे हैं।

OnePlus 11 ने 51 मिनट में Xiaomi 13, Vivo X90 Pro Plus जैसे स्‍मार्टफोन्‍स को पछाड़ा, जानें पूरा मामला

यह स्‍मार्टफोन 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है और दावा है कि बहुत तेजी से 5,000mAh की बैटरी को चार्ज कर देता है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 11 की चीन में हुई पहली सेल
  • कई फोन्‍स को सेल में छोड़ा पीछे
  • इस फोन को हाल में चीन में लॉन्‍च किया गया है
विज्ञापन
OnePlus के नए स्‍मार्टफोन OnePlus 11 ने चीन में अपनी पहली सेल में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। खुद वनप्‍लस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि OnePlus 11 की पहली सेल के सिर्फ 51 मिनटों में इस स्‍मार्टफोन ने हर दूसरे ‘स्नैपड्रैगन 8 जेन 2' फोन को पीछे छोड़ दिया। यानी हाल फ‍िलहाल में जो स्‍मार्टफोन क्‍वॉलकॉम के सबसे तेज प्रोसेसर के साथ लॉन्‍च हुए हैं, वो बिक्री के मामले में OnePlus 11 से पीछे हैं। इनमें Xiaomi 13, Vivo X90 Pro Plus, Moto X40, iQOO 11 और Nubia Z50 स्‍मार्टफोन शामिल हैं।   

खबर पर आगे बढ़ें, उससे पहले OnePlus 11 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस को जान लेते हैं। इस स्‍मार्टफोन में 6.7 इंच का E4 AMOLED LTPO 3.0 डिस्प्ले है, जो 3216 x 1440 पिक्सल रेजॉलूशन ऑफर करता है। यह स्‍मार्टफोन 120Hz तक रिफ्रेश रेट और डॉल्बी विजन देता है। 

OnePlus 11 में क्‍वॉलकॉम का सबसे लेटेस्‍ट और फास्‍ट प्रोसेसर ‘स्नैपड्रैगन 8 जेन 2' दिया गया है। इसे 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज से पैक किया गया है। कैमरा की बात करें, तो वनप्‍लस 11 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा 48MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 32MP का टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। 

यह स्‍मार्टफोन 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है और दावा है कि बहुत तेजी से 5,000mAh की बैटरी को चार्ज कर देता है। चीन में यह स्‍मार्टफोन तीन स्‍टोरेज ऑप्‍शंस में आता है। इनमें 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज, 16 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और 16 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज शामिल है। फोन की शुरुआती कीमत 3999 युआन यानी करीब 48,228 रुपये है। खास बात है कि वनप्‍लस 11 के प्रो मॉडल को लॉन्‍च करने का कंपनी का कोई इरादा नहीं है। वनप्‍लस ढेर सारे वैरिएंट लॉन्‍च करने के बजाए क्‍वॉलिटी पर ज्‍यादा फोकस करना चाहती है।  
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks and feels premium
  • Great battery life, very fast charging
  • Excellent performance
  • Power-efficient AMOLED display
  • Reliable rear cameras
  • कमियां
  • Still no official IP rating
  • No wireless charging
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1440x3216 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »