50MP कैमरा, 150W चार्जिंग और 16GB रैम वाला OnePlus 10T भारत में लॉन्च, जानें कीमत

भारत में OnePlus 10T के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 46,999 रुपये है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 3 अगस्त 2022 21:46 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 10T की शुरुआती कीमत 46,999 रुपये है
  • फोन में क्रायोवेलोसिटी वेपर चेंबर के साथ नया 3D कूलिंग सिस्टम शामिल है
  • 150W SuperVOOC Endurance Edition वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है फोन

OnePlus 10T की भारत में 6 अगस्त से ओपन सेल शुरू होगी

OnePlus 10T को बुधवार को भारत सहित ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया गया। यह Snapdragon 8+ Gen 1 SoC, 150W SUPERVOOC Endurance Edition वायर्ड चार्जिंग से लैस 4,800mAh की बैटरी और 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा वाले ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। स्मार्टफोन को तीन कॉन्फिगरेशन विकल्पों में लॉन्च किया गया है, जिसमें टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट 16GB रैम के साथ आता है। एक कुशल और सुरक्षित चार्जिंग अनुभव के लिए फोन को बैटरी से संबंधित कई एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ एक नया कूलिंग सिस्टम भी मिलता है।
 

OnePlus 10T price in India

भारत में OnePlus 10T के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 46,999 रुपये है। फोन 12GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल में भी आता है,  जिसकी कीमत 54,999 रुपये है। एक 16GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत 55,999 रुपये है । वनप्लस ने स्मार्टफोन को दो अलग-अलग कलर ऑप्शन- जेड ग्रीन और मूनस्टोन ब्लैक में लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक, प्री-ऑर्डर आज से शुरू हो रहे हैं, जबकि ओपन सेल 6 अगस्त से शुरू होगी।
Advertisement
 

OnePlus 10T specifications

डुअल-सिम (नैनो) वनप्लस 10टी स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित OxygenOS 12.1 पर चलता है। इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,412 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है, जो कम तापमान वाली पॉलीक्रिस्टलाइन ऑक्साइड (LTPO) टेक्नोलॉजी से लैस है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन मिलता है, और साथ ही यह 120Hz तक रिफ्रेश रेट, sRGB कलर गैमट 10-बिट कलर डेप्थ, और HDR10+ सर्टिफिकेशन को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर Snapdragon 8+ Gen 1 SoC पर काम करता है और इसमे LPDDR5 रैम है।
 
OnePlus 10T में क्रायोवेलोसिटी वेपर चेंबर के साथ नया 3D कूलिंग सिस्टम भी है - जो किसी भी वनप्लस डिवाइस में सबसे बड़ा है - जिसमें 8 वेपर चैनल हैं। ये पारंपरिक स्मार्टफोन वेपर चैंबर की तुलना में दोगुने क्षमता का दावा करते हैं। गेमिंग को एक स्मूथ और स्टेबल अनुभव बनाने के लिए फोन में हाइपरबूस्ट गेमिंग इंजन भी है।

OnePlus 10T में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें f/1.8 लेंस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल का Sony IMX769 प्राइमरी सेंसर है। कैमरा सेटअप में 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड शूटर भी शामिल है, जिसमें 119.9 डिग्री के फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ f/2.2 लेंस है और 2-मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, OnePlus 10T में फ्रंट में f/2.4 लेंस के साथ 16-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है।
Advertisement

OnePlus 10T 256GB तक UFS 3.1 डुअल-लेन स्टोरेज के साथ आता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी है।

OnePlus 10T में 4,800mAh की डुअल-सेल बैटरी है, जो 150W SuperVOOC Endurance Edition वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में बॉक्स में 160W SuperVOOC पावर अडेप्टर मिलता है। नई वायर्ड चार्जिंग तकनीक में 19 मिनट में शून्य से 100 प्रतिशत चार्ज करने का दावा किया गया है। यह फोन बैटरी से संबंधित फीचर्स जैसे स्मार्ट बैटरी हेल्थ एल्गोरिथम, बैटरी हीलिंग टेक्नोलॉजी, एफिशिएंसी में सुधार के लिए VFC ट्रिकल चार्जिंग ऑप्टिमाइजेशन एल्गोरिदम, चार्जिंग के मैनेजमेंट के लिए ऑप्टिमाइज्ड स्मार्ट चिप और 13 तापमान सेंसर के साथ आता है।
Advertisement

OnePlus ने फोन को डुअल स्टीरियो स्पीकर से लैस किया है, जो Dolby Atmos द्वारा सपोर्टेज हैं। फोन में नॉइस कैंसिलेशन सपोर्ट भी है। वनप्लस 10 प्रो का डाइमेंशन 163x75.37x8.75 mm और वजन 203 ग्राम है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Fast SoC, lots of RAM and storage
  • Good battery life and super-quick charging
  • Bright, vibrant display
  • Good overall value for money
  • Bad
  • Average photo and video quality
  • No wireless charging, IP rating, eSIM support
  • Fans will miss the alert slider
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  2. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  3. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  4. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  5. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  6. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  7. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  8. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  9. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  10. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.