• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 16GB रैम, 4800mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा वाला OnePlus 10T Marvel Edition भारत में लॉन्च से पहले सेल पर!

16GB रैम, 4800mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा वाला OnePlus 10T Marvel Edition भारत में लॉन्च से पहले सेल पर!

कैमरा फ्रंट की बात करें तो इसमें रियर साइड में ट्रिपल कैमरा दिया गया है। प्राइमरी सेंसर 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर है जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलता है।

16GB रैम, 4800mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा वाला OnePlus 10T Marvel Edition भारत में लॉन्च से पहले सेल पर!

OnePlus 10T Marvel Edition फोन Snapdragon 8+ Gen 1 SoC से लैस है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 10T Marvel Edition को शॉप डिज्नी वेबसाइट पर भी देखा गया है
  • OnePlus 10T 5G को कंपनी ने अगस्त में लॉन्च किया था
  • यह फोन 3 मारवेल थीम वाली एक्सक्लूसिव एक्सेसरीज के साथ आएगा
विज्ञापन
OnePlus का एक और पॉपुलर स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने जा रहा है।  यह OnePlus 10T Marvel Edition है जिसे कंपनी भारत में जल्द लॉन्च करने जा रही है। स्मार्टफोन वनप्लस रेड केबल क्लब में खासतौर पर लॉन्च किया जा रहा है जिसके लिए 17 और 19 दिसंबर की डेट निर्धारित है। OnePlus 10T 5G को कंपनी ने अगस्त में लॉन्च किया था। यह फोन Snapdragon 8+ Gen 1 SoC से लैस है। अब इसका स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च होने जा रहा है जिसके लिए कंपनी ने मारवेल स्टूडियो के साथ भागीदारी की है। 

OnePlus 10T Marvel Edition को शॉप डिज्नी वेबसाइट पर भी देखा गया है जिसमें इसके डिजाइन गुडीज के बारे में पता चलता है। इस संबंध में एक ताजा रिपोर्ट बताती है कि फोन के साथ कंपनी क्या पेशकश करने वाली है। एंड्रॉयड हेडलाइन्स के मुताबिक, वनप्लस 10टी मारवेल एडिशन 3 मारवेल थीम वाली एक्सक्लूसिव एक्सेसरीज के साथ आएगा। बॉक्स में यूजर्स को एक आयरन मैन थीम वाला मोबाइल केस देखने को मिलेगा। इसके साथ ही कैप्टन अमेरिका थीम का पॉप सॉकेट, और ब्लैक पैंथर थीम वाला फोन स्टैंड भी दिया जाएगा। 

OnePlus 10T Marvel Edition की कीमत ऊपर बताई गई वेबसाइट पर 55,999 रुपये मेंशन है। यह प्राइस इसके 16 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए बताया गया है। फोन के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.7 इंच एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह 950 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसके अलावा फोन में HDR 10+ का सपोर्ट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में ऑक्टाकोर Snapdragon 8+ Gen 1 SoC है जिसके साथ LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज है। यह एंड्रॉयड 12 आधारित ऑक्सीजन ओएस 12 के साथ आता है। 

कैमरा फ्रंट की बात करें तो इसमें रियर साइड में ट्रिपल कैमरा दिया गया है। प्राइमरी सेंसर 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर है जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलता है। दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस है, और तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। फोन में 4800mAh बैटरी है जिसके साथ 150W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर  भी दिया गया है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Fast SoC, lots of RAM and storage
  • Good battery life and super-quick charging
  • Bright, vibrant display
  • Good overall value for money
  • कमियां
  • Average photo and video quality
  • No wireless charging, IP rating, eSIM support
  • Fans will miss the alert slider
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »