OnePlus 11R, OnePlus 10T को भारत में मिलना शुरू हुए एंड्रॉयड 14 अपडेट, ये होंगे बदलाव

OnePlus ने भारत में OnePlus 10T और 11R स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉइड 14 अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है।

OnePlus 11R, OnePlus 10T को भारत में मिलना शुरू हुए एंड्रॉयड 14 अपडेट, ये होंगे बदलाव

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 11R में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 10T और 11R के लिए एंड्रॉइड 14 अपडेट मिलना शुरू हो गए हैं।
  • OnePlus 10T अपडेट साइज 802MB है।
  • OnePlus 11R अपडेट का साइज 6GB है।
विज्ञापन
OnePlus ने भारत में OnePlus 10T और 11R स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉइड 14 अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। अपडेट को OTA पर प्रदान किया जा रहा है और सभी स्मार्टफोन्स तक पहुंचने में कुछ दिनों का समय लग सकता है। अपडेट फोन में कई नए फीचर्स और बदलाव लेकर आता है, जिसमें नए फीचर्स, एक रिडिजाइन इंटरफेस और काफी कुछ शामिल है। OnePlus 10T अपडेट साइज 802MB है और इसका बिल्ड नंबर CPH2413_14.0.0.202(EX01) है। OnePlus 11R अपडेट का साइज 6GB है और इसका बिल्ड नंबर CPH2487_14.0.0.200(EX01) है। यहां हम आपको दोनों अपडेट में होने वाले बदलावों के बारे में बता रहे हैं।


OnePlus 10T एंड्रॉइड 14 अपडेट चेंजलॉग:


पैंटानल सर्विस
फ्लूइड क्लाउड शामिल होता है जो कि मॉर्फिंग फॉर्म के साथ इंटरेक्शन का एक तरीका है जो यूजर्स को एक नजर में लेटेस्ट जानकारी देखने की सुविधा देता है।

स्मार्ट एफिशिएंसी
फाइल डॉक शामिल मिलता है, जहां यूजर्स ऐप्स और डिवाइस के बीच कंटेंट ट्रांसफर करने के लिए ड्रेग और ड्रॉप कर सकते हैं।
कंटेंट एक्सट्रैक्शन आता है, जो कि एक ऐसा फीचर जो एक टैप से स्क्रीन से टेक्स्ट और फोटो निकाल सकता है।
स्मार्ट कटआउट, एक ऐसा फीचर है जो कि किसी फोटो में कई सब्जेक्ट को कॉपी करने या शेयर करने के लिए बैकग्राउंड से अलग कर सकता है।

क्रॉस-डिवाइस कनेक्टिविटी
ज्यादा विजेट रिकमडेशन जोड़कर शेल्फ में सुधार करता है।

सिक्योरिटी और प्राइवसी
ऐप्स द्वारा सेफ एक्सेस के लिए फोटो और वीडियो-संबंधित परमिशन मेनेजमेंट में सुधार करता है।

परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन
सिस्टम स्टेबिलिटी, ऐप्स की लॉन्च स्पीड और एनिमेशन की स्मूथनेस में सुधार होता है।

एक्वामॉर्फिक डिजाइन
ज्यादा कंफर्टेबल कलर एक्सपीरियंस के लिए एक्वामॉर्फिक डिजाइन को नेचुरल, सहज और क्लियर कलर स्टाइल के साथ अपग्रेड करता है।
एक्वामॉर्फिक-थीम वाली रिंगटोन आती है और सिस्टम नोटिफिकेशन साउंड को नया रूप मिलता है।
सिस्टम एनिमेशन और भी स्मूथ बनकर बेहतर होता है।

यूजर्स केयर
एक कार्बन ट्रैकिंग एओडी आता है जो कि यह साफ करता है कि यूजर कार चलाने के बजाय पैदल चलने से कितने कार्बन उत्सर्जन से बचते हैं।


OnePlus 11R एंड्रॉइड 14 अपडेट चेंजलॉग:


इस अपडेट से होंगे ये बदलाव:
यह अपडेट सिस्टम सिक्योरिटी में सुधार करता है और उस दिक्कत को ठीक करता है जिसके चलते होम स्क्रीन वॉलपेपर रुक सकता है।

सिस्टम
सिस्टम सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए नवंबर 2023 एंड्रॉइड सिक्योरिटी पैच इंटीग्रेटेड करता है।
सिस्टम स्टेबिलिटी और परफॉर्मेंस में सुधार करता है।
बैटरी लाइफ में सुधार होता है।
ऐप बंद करने के बाद होम स्क्रीन वॉलपेपर रुकने वाली दिक्कत को ठीक करता है।
सिस्टम क्लोन से मेन सिस्टम पर स्विच करने पर होने वाली स्क्रीन फ्लिकर दिक्कत को ठीक करता है।
उस दिक्कत को ठीक करता है जहां रीबूट के बाद अनलॉक करने के लिए जब आप अपना पासवर्ड दर्ज करते हैं तो आपका फोन जवाब नहीं देता है।
फोन क्लोन प्रोसेसर रुकने वाली दिक्कतों को ठीक करता है।

कनेक्शन
उस दिक्कत को ठीक करता है जिसके चलते कार कनेक्ट के जरिए यूजर्स की कार से कनेक्टेड फोन को अनलॉक करने पर कार की डिस्प्ले झिलमिला सकती है। 10T अपडेट के ऑफिशियल चेंजलॉग में सिक्योरिटी पैच लेवल की जानकारी नहीं है। हालांकि, 11R अपडेट के लिए चेंजलॉग नवंबर 2023 सिक्योरिटी पैच को लेकर आता है। OnePlus 10R और 11R यूजर्स को भारत के अलावा भी जल्द एंड्रॉयड 14 अपडेट मिलेगा।
   
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Very good battery life, 100W charging
  • Lag-free performance
  • Bright and vivid display
  • Capable main camera
  • कमियां
  • No IP rating or wireless charging
  • Underwhelming secondary cameras
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Fast SoC, lots of RAM and storage
  • Good battery life and super-quick charging
  • Bright, vibrant display
  • Good overall value for money
  • कमियां
  • Average photo and video quality
  • No wireless charging, IP rating, eSIM support
  • Fans will miss the alert slider
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »