OnePlus 10R 5G और Nord CE 2 Lite स्‍मार्टफोन्‍स के फीचर्स आए सामने, होंगी ये खूबियां

OnePlus Nord CE 2 Lite में 64 मेगापिक्सल की AI ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी। फोन में 5,000mAh की बैटरी होगी जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

OnePlus 10R 5G और Nord CE 2 Lite स्‍मार्टफोन्‍स के फीचर्स आए सामने, होंगी ये खूबियां

OnePlus पहले ही ऐलान कर चुकी है कि OnePlus 10R 5G और OnePlus Nord CE 2 Lite को इंडिया में 28 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा।

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 2 Lite में 64MP की AI ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी
  • फोन में 5,000mAh की बैटरी होगी जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी
  • इस फोन को ओशन ब्लू शेड में लॉन्च किया जाएगा
विज्ञापन
OnePlus 10R 5G स्‍मार्टफोन इंडिया में 28 अप्रैल को OnePlus Nord CE 2 Lite के साथ लॉन्च होने के लिए तैयार है। लॉन्च से ठीक एक हफ्ते पहले कंपनी ने अपकमिंग वनप्लस स्मार्टफोन के बारे में कई डिटेल्‍स का खुलासा किया है। इससे फोन के कैमरे, बैटरी और फास्ट चार्जिंग खूबियों की एक झलक मिलती है। OnePlus 10R 5G में अडेप्टिव फ्रेम रेट के साथ 120Hz का फ्लुइड डिस्प्ले दिया जाएगा। OnePlus Nord CE 2 Lite में 5,000mAh की बैटरी के साथ 33W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाला ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा, जिसमें 64 मेगापिक्सल का मेन सेंसर होगा। 

OnePlus ने अपनी वेबसाइट पर डेडिकेटेड लैंडिंग पेजों के जरिए OnePlus 10R 5G और OnePlus Nord CE 2 Lite के स्‍पेसिफ‍िकेशंस को टीज किया है। जैसा कि बताया गया है OnePlus 10R 5G में अडेप्टिव फ्रेम रेट के साथ 120Hz फ्लुइड डिस्प्ले दिए जाने की पुष्टि हुई है। गेम-फोकस्‍ड इस स्‍मार्टफोन में हाइपरबूस्ट गेमिंग इंजन दिया जाएगा और यह 150W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट देगा। दावा किया जाता है कि यह 17 मिनट में फोन की बैटरी को पूरी तरह से चार्ज कर देता है।

OnePlus Nord CE 2 Lite में 64 मेगापिक्सल की AI ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी। फोन में 5,000mAh की बैटरी होगी जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इस फोन को ओशन ब्लू शेड में लॉन्च किया जाएगा।

OnePlus पहले ही ऐलान कर चुकी है कि OnePlus 10R 5G और OnePlus Nord CE 2 Lite को इंडिया में 28 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी पिछले कुछ दिनों से अपने सोशल मीडिया हैंडल और डेडिकेटेड माइक्रोसाइट्स के जरिए इस स्मार्टफोन को टीज कर रही है। OnePlus 10R 5G में MediaTek के डाइमेंसिटी 8100 मैक्‍स प्रोसेसर होने की पुष्टि कंपनी पहले ही पुष्टि कर चुकी है। यह 4,500mAh की बैटरी के साथ आएगा। OnePlus 10R को दो वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। इसका एक वेरिएंट 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला और दूसरा वेरिएंट 80W चार्जिंग सपोर्ट वाला होगा। इस स्मार्टफोन के Realme GT Neo 3 का रीब्रांडेड वर्जन होने की उम्मीद है, जिसे मार्च में लॉन्च किया गया था।

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में 6.59 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। बताया जाता है कि यह फोन ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से पावर्ड है, जिसे 8GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है। यह फोन 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज से लैस हो सकता है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलने की उम्‍मीद है। 

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 8100 5जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 120Hz refresh rate display
  • Android 12 with promised updates
  • Very good battery life, 33W fast charging
  • Decent performance for the price
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • No ultra-wide camera
डिस्प्ले6.59 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  3. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  4. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  10. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »