120Hz और 1Hz Always-on डिस्प्ले के साथ आएगा OnePlus 10 Pro फोन, लॉन्च से पहले कंपनी ने किया कंफर्म

डिज़ाइन की बात करें, तो इसमें पतले बेजल्स और घुमावदार किनारे देखे जा सकते हैं। इसके अलावा फोन में टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट डिज़ाइन देखा जा सकता है बिल्कुल OnePlus 9 Pro की तरह।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 10 जनवरी 2022 14:59 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 10 Pro डिस्प्ले की जानकारी लॉन्च से पहले की सार्वजनिक
  • वनप्लस 10 प्रो फोन चीन में 11 जनवरी को होगा लॉन्च
  • Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा फोन
OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन को कल 11 जनवरी को चीन में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के फ्रंट डिस्प्ले डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन की जानकारी सार्वजनिक कर दी है। कंपनी ने आधिकारिक लॉन्च से पहले कुछ टीज़र शेयर किए हैं, जिनमें फोन को घुमावदार किनारों के साथ देखा जा सकता है। यह डिज़ाइन बिल्कुल OnePlus 9 Pro की तरह प्रतीत हो रहा है। इसके अलावा, कंपनी ने डिस्प्ले फीचर्स का खुलासा करते हुए जानकारी दी है कि यह 120 हर्टज़ रिफ्रेश रेट के साथ आएगा और इसमें 1Hz Always-on display फीचर भी मौजूद होगा।

OnePlus ने अपने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर कुछ टीज़र पोस्टर्स शेयर किए हैं। इन पोस्टर्स में OnePlus 10 Pro फोन के फ्रंट पैनल डिज़ाइन के साथ-साथ डिस्प्ले फीचर्स की भी जानकारी लॉन्च से पहले सार्वजनिक कर दी गई है। डिज़ाइन की बात करें, तो इसमें पतले बेजल्स और घुमावदार किनारे देखे जा सकते हैं। इसके अलावा फोन में टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट डिज़ाइन देखा जा सकता है बिल्कुल OnePlus 9 Pro की तरह।

अन्य टीज़र पोस्टर में जानकारी दी गई है कि वनप्लस 10 प्रो फोन Samsung के LTPO 2.0 डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसमें 2K+ स्क्रीन रिजॉल्यूशन और डायनमिक 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसके अलावा, यह फोन 1Hz Always-on display के साथ आने वाला दुनिया का पहले फोन होगा।

फ्रंट डिज़ाइन व फीचर्स के अलावा, कंपनी ने कंफर्म किया है कि वनप्लस 10 प्रो फोन Oppo के custom ColorOS 12.1 out-of-the-box पर काम करेगा।
Advertisement

OnePlus का नेक्स्ट जनरेशन फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 10 Pro चीन में कल 11 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो वनप्लस ने कन्‍फर्म किया है कि OnePlus 10 Pro में Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर होगा। फोन में LTPO 2.0 डिस्प्ले दिया जाएगा। स्मार्टफोन में 6.7 इंच QHD+  (1440x3216 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। यह 12GB तक LPDDR5 रैम और 256GB इंटरनल UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आ सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी हो सकती है, जो कि 80W Super VOOC fast wired चार्जिंग और 50W AirVOOC wireless चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great build quality, unique design
  • Very fast charging
  • Top-notch performance
  • Solid battery life
  • Excellent display
  • Very good cameras
  • Bad
  • Occasional overheating while recording (4K/8K) video
  • No macro mode
  • No official IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 10 Pro specifications, OnePlus 10 Pro, OnePlus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.