50MP कैमरा,5000mAh बैटरी वाले Oneplus 10 Pro की कीमत हुई 5 हजार रुपये कम, जानें नई कीमत

OnePlus 10 Pro के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 66,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, वहीं 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 71,999 रुपये में आया था।

50MP कैमरा,5000mAh बैटरी वाले Oneplus 10 Pro की कीमत हुई 5 हजार रुपये कम, जानें नई कीमत

Photo Credit: Oneplus

Oneplus 10 Pro में 6.78 इंच की QHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 10 Pro में 6.78 इंच की QHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है
  • OnePlus 10 Pro में Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है।
  • OnePlus 10 Pro की कीमत में भारी गिरावट आई है।
विज्ञापन
OnePlus 10 Pro की कीमत में भारी कटौती हुई है। जी हां अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको इसके लिए अब कम कीमत चुकानी होगी। यह स्मार्टफोन इस साल मार्च में दो स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया था। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट अमेजन के मुताबिक, OnePlus 10 Pro अब 5 हजार रुपये सस्ता हो गया है। हालांकि यह कंफर्म नहीं है कि कीमत में कटौती हमेशा के लिए है या फिर कुछ समय के लिए ही यह ऑफर मिल रहा है। आइए OnePlus 10 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर ऑफर के बारे में जानते हैं।
 

OnePlus 10 Pro की कीमत में कटौती


OnePlus 10 Pro के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 66,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, वहीं 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 71,999 रुपये में आया था। दोनों स्टोरेज वेरिएंट पर 5,000 रुपये की कटौती हुई है, जिसे बाद कीमत 61,999 रुपये और 66,999 रुपये हो गई है। ग्राहक वनप्लस के इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट Amazon और OnePlus से खरीद सकते हैं। वहीं इस दौरान एक्सचेंज ऑफर लगाकर कीमत को ज्यादा कम किया जा सकता है। वहीं OnePlus इसके अलावा Buds Z2 को 2,299 रुपये और Buds Pro को 5,499 रुपये में बेच रहा है।
 

OnePlus 10 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो OnePlus 10 Pro में 6.78 इंच की QHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें LTPO 2.0 टेक्नोलॉजी और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। बैटरी की बात करें तो 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 8 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great build quality, unique design
  • Very fast charging
  • Top-notch performance
  • Solid battery life
  • Excellent display
  • Very good cameras
  • कमियां
  • Occasional overheating while recording (4K/8K) video
  • No macro mode
  • No official IP rating
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 1
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1440x3216 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »