Samsung Galaxy S10 Lite को भारत में One UI 3.0 अपडेट मिलने की खबर, Android 11 पर है आधारित

रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy S10 Lite के इस अपडेट को अमेरिका, रूस, यूएई और पनामा के लिए भी रोलआउट किया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि सैमसंग अन्य मार्केट्स में इस अपडेट को आने वाले दिनों में रोलआउट कर सकती है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2020 15:00 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S10 Lite का अपडेट फर्मवेयर वर्ज़न G770FXXU3DTL1 है
  • सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट अपडेट का साइज़ 2,053.34MB है
  • दिसंबर 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच से लैस है ये अपडेट

Samsung Galaxy S10 Lite के इस अपडेट को कथित रूप से भारत और स्पेन में रोलआउट किया गया है

Samsung Galaxy S10 Lite स्मार्टफोन को कथित रूप से भारत और स्पेन में एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3.0 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह अपडेट One UI 3.0 फीचर्स जैसे रिडिज़ाइन यूआई एलिमेंट्स, एन्हैंस्ड क्विक पैनल, इम्प्रूव्ड डायनमिक लॉक स्क्रीन के साथ-साथ अपडेटिड सैमसंग ऐप्स लेकर आया है। इसके अलावा यह अपडेट दिसंबर 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच से लैस है। आपको बता दें, इस सीरीज़ के अन्य Samsung Galaxy S10e, Galaxy S10, Galaxy S10+ और Galaxy S10 5G जैसे स्मार्टफोन को अभी भी यह अपडेट प्राप्त नहीं हुआ है।

Samsung कम्युनिटी पोस्ट के अनुसार, Samsung Galaxy S10 Lite स्मार्टफोन के एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3.0 अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न G770FXXU3DTL1 है। इस अपडेट का फाइल साइज़ 2,053.34MB है और इसे भारत और स्पेन के लिए रोलआउट किया गया है। इस रिपोर्ट की जानकारी सबसे पहले SamMobile द्वारा दी गई थी। XDADevelopers की रिपोर्ट के अनुसार, इस अपडेट को अमेरिका, रूस, यूएई और पनामा के लिए भी रोलआउट किया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि सैमसंग अन्य मार्केट्स में इस अपडेट को आने वाले दिनों में रोलआउट कर सकती है।

यह अपडेट सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 11 और One UI 3.0 जैसे फीचर्स लेकर आया है। यह रिफ्रेश यूआई डिज़ाइन, बेहतर एनिमेशन, चैट बबल्स के साथ-साथ ऑलवेज़-ऑन डिस्प्ले इम्प्रूवमेंट्स से भी लैस है। इसके अलावा यूज़र्स को नोटिफिकेशन शेड में बातचीत करने के लिए एक समर्पित सेक्शन और मीडिया प्लेबैक विजेट मिलेगा। यह अपडेट कथित रूप से परफोर्मेंस को बी बेहतर करता है और बैटरी को ऑप्टिमाइज़ करता है।

यदि आप सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट यूज़र हैं और आप उपरोक्त देशों के रहने वाले हैं जहां इन अपडेट को ज़ारी किया गया है और अब तक अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं पा पाएं हैं, तो आप इसे मैनुअली भी इंस्टॉल कर सकते हैं। इसके लिए आपको सेटिंग्स में जाकर सिस्टम अपडेट में जाना होगा और प्राप्त अपडेट को डाउनलोड व इंस्टॉल करना होगा।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy body
  • Display is bright and vivid
  • Good overall performance
  • Solid battery life
  • Capable cameras
  • Bad
  • Low-light video isn’t great
  • No IP rating or wireless charging
  • Back scuffs easily
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy S10 Lite, Android 11, Samsung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Freedom Sale में सस्ता हो गया OnePlus का 7000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  3. Flipkart Freedom Sale: 33 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25+
  4. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  5. Amazon Freedom Sale 2026: टॉप सिक्योरिटी कैमरों की डील्स, कुछ की कीमत ₹1,799 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  5. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  6. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  9. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  10. 8 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Lava Smart 4 लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.