Ola Electric ने बंद किया S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिर्फ S1 Pro और S1 Air की होगी बिक्री

कंपनी ने अपनी वेबसाइट से S1 की लिस्टिंग हटा दी है। इसके पीछे ओला इलेक्ट्रिक के पास प्रोडक्शन कैपेसिटी सीमित होने का कारण हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 जुलाई 2023 21:03 IST
ख़ास बातें
  • इसके पीछे प्रोडक्शन की कैपेसिटी सीमित होने का कारण हो सकता है
  • पिछले वर्ष कंपनी ने S1 का प्रोडक्शन रोका था
  • कंपनी ने अपने अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Air की बुकिंग शुरू की है

कंपनी ने अपनी वेबसाइट से S1 की लिस्टिंग हटा दी है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने  S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री बंद कर दी है। हाल ही में कंपनी ने अपने सबसे कम प्राइस वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Air की बुकिंग शुरू की थी। ओला इलेक्ट्रिक सिर्फ S1 Pro और S1 Air की बिक्री करेगी। 

कंपनी ने अपनी वेबसाइट से S1 की लिस्टिंग हटा दी है। इसके पीछे ओला इलेक्ट्रिक के पास प्रोडक्शन की कैपेसिटी सीमित होने का कारण हो सकता है। पिछले वर्ष कंपनी ने S1 का प्रोडक्शन रोका था और कस्टमर्स को अधिक प्राइस वाले  S1 Pro को खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया था। S1 Air के लिए पहले से बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स इसे 28 से 30 जुलाई के बीच खरीद सकेंगे। इसके बाद बाकी कस्टमर्स के लिए 31 जुलाई से इसे खरीदने का मौका होगा। कंपनी ने शुरुआती ऑफर के तहत, इसका प्राइस 1.09 लाख रुपये रखा है। इसके बाद यह बढ़कर 1.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो जाएगा। 
Advertisement

हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक के चीफ, Bhavish Aggarwal ने S1 Air का टीजर दिखाया है, जिसमें यह ब्राइट नियॉन ग्रीन कलर्स में है। इसके अलावा यह Coral Glam, Neo Mint, Porcelain White, Jet Black और Liquid Silver जैसे डुअल टोन कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी अगले महीने शुरू होगी। इससे पहले कंपनी के पोर्टफोलियो में S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर्स मौजूद हैं। कंपनी ने S1 Air की पांच लाख किलोमीटर से अधिक की टेस्टिंग की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में S1 और S1 Pro में इस्तेमाल की जा रही बेल्ट ड्राइव के बजाय हब मोटर होगी। 

कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की पांच लाख किलोमीटर से अधिक की टेस्टिंग का दावा किया था। ओला इलेक्ट्रिक ने S1 Air को 2.7 kW की मोटर के साथ लाने की घोषणा की थी लेकिन इसे अपग्रेड कर 4.5 kW कर दिया गया है। इसमें 3 kWh की बैटरी दी जाएगी। ओला इलेक्ट्रिक ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में रेंज 125 किलोमीटर होने की जानकारी दी है। हालांकि, इसकी चार्जिंग में लगने वाले समय के बारे में नहीं बताया गया है। Ola Electric की योजना जल्द इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की है। कंपनी ने लगभग दो वर्ष पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की शुरुआत की थी और यह इस मार्केट में 38 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर स्मार्टफोन की ऑफलाइन सेल्स में 20 प्रतिशत की गिरावट, प्राइसेज महंगे होने का असर
  2. PlayStation 5 की कुल सेल्स हुई 10 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा, GTA 6 के लॉन्च से पहले बढ़ी डिमांड 
  3. Samsung का टैबलेट खरीदना हुआ महंगा, Galaxy Tab A11+ के सभी वेरिएंट्स की बढ़ी कीमत!
  4. BGMI 4.7 Update: रिलीज डेट हुई कंफर्म, गेम में आएंगे नए इवेंट और मिलेंगे एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड
  5. Redmi K100 Ultra में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Vivo X500s में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा, 6.85 इंच डिस्प्ले
  7. सर्दियों में ठंड से बचाएंगे ये 5 रूम हीटर, कीमत ₹1,500 से भी कम!
  8. iQOO 16R के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. सर्दी में चला रहे हैं रूम हीटर तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
  10. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.