Nubia Z50 Ultra 64 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस, प्राइस

इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच का डिस्प्ले नो नॉच या पंच-होल के साथ है जो फुल स्क्रीन का एक्सपीरिएंस देता है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 मार्च 2023 15:54 IST
ख़ास बातें
  • Nubia Z50 Ultra में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट है
  • इसे ब्लैक और ग्रे कलर्स में उपलब्ध कराया गया है
  • इसमें 1,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 10 बिट कलर सपोर्ट है

इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच का डिस्प्ले नो नॉच या पंच-होल के साथ है

चाइनीज टेलीकॉम कंपनी ZTE के सब-ब्रांड Nubia ने Z50 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च किया है। पिछले वर्ष दिसंबर में Z50 को लॉन्च किया गया था।  Nubia Z50 Ultra में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट है। इसमें अल्ट्रा-स्लिम बेजेल्स के साथ नॉच-फ्री AMOLED डिस्प्ले और सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए एक अंडर-डिस्प्ले कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसका शुरुआती प्राइस 3,999 युआन (लगभग 47,200 रुपये) है। 

Nubia Z50 Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच का डिस्प्ले नो नॉच या पंच-होल के साथ है जो फुल स्क्रीन एक्सपीरिएंस देता है। इसका फुल HD+ (1,116x2,480 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 120 Hz का रिफ्रेश रेट है। इसमें 1,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 10 बिट कलर सपोर्ट है। यह एंड्रॉयड 13 बेस्ड MyOS 13 पर चलता है और इसमें Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट है। इसमें 64 मेगापिक्सल का Sony IMX787 मेन कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन ((OIS) के साथ है। इसके अलावा 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप जूम कैमरा OIS के साथ और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है जो एक मैक्रो कैमरा के तौर पर भी काम करता है। डुअल सिम सपोर्ट वाले Z50 Ultra में 16 मेगापिक्सल का OmniVision OV16E1Q अंडर-डिस्प्ले कैमरा 2.24 m सुपर पिक्सल साइज के साथ है। कंपनी का कहना है कि इसके लाइट ट्रांसमिटेंस में 30 प्रतिशत का सुधार है। 

Nubia Z50 Ultra को ब्लैक और ग्रे कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसके 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस 3,999 युआन (47,200 रुपये),  12 GB + 256 GB वेरिएंट का 4,299 युआन (लगभग 50,600 रुपये) और 12 GB + 256 GB का 4,699 युआन (लगभग 55,500 रुपये) है। इसके हाई-एंड 16 GB + 1 TB वेरिएंट को 5,999 युआन (लगभग 70,800 रुपये) में खरीदा जा सकता है। 
Advertisement

इसके स्टारी नाइट कलेक्टर्स एडिशन का प्राइस 4,999 युआन (लगभग 59,000 रुपये) रखा गया है और यह 12 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज के साथ आता है। यह स्मार्टफोन ब्लू कलर में है और हॉलैंड के पेंटर Vincent van Gogh की मशहूर पेंटिंग स्टारी नाइट से प्रेरित है। इस स्मार्टफोन के सभी वेरिएंट्स चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। इसकी पहली सेल 14 मार्च को शुरू होगी। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2480x1116 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Display, Battery, Price, Market, China, Processor, device, Camera, Design, painting
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  2. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  3. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  5. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  6. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  7. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  8. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  9. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  10. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.