Nubia Z30 Pro में मिलेगी जबरदस्त चार्जिंग स्पीड, 15 मिनट में होगा फुल चार्ज!

इसमें 120W की निओ चार्ज टेक्नोलॉजी दी गई है। साथ में ही यह जानकारी भी सामने आ रही है कि यह फोन मात्र 15 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है।

Nubia Z30 Pro में मिलेगी जबरदस्त चार्जिंग स्पीड, 15 मिनट में होगा फुल चार्ज!

Photo Credit: Gsmarena

Nubia Z30 Pro स्मार्टफोन 20 मई को चीन में लॉन्च होने जा रहा है

ख़ास बातें
  • 120W की निओ चार्ज टेक्नोलॉजी से मात्र 15 मिनट में फुल चार्ज हो सकेगा फोन
  • Nubia Z30 Pro में 1985mAh की ड्यूल सेल बैटरी हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच की OLED पैनल डिस्पले दी गई है
विज्ञापन
यदि आप Nubia के अगले लॉन्च के लिए इंतजार कर रहे हैं तो जल्दी ही आपका इंतजार खत्म होने वाला है। 20 मई को चीन में Nubia अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nubia Z30 Pro से पर्दा उठाने जा रहा है। उससे पहले फोन के बारे में सामने आ रही कुछ जानकारी हम आपको बता देते हैं। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसकी कुछ स्पेसिफिकेशन बताना शुरू कर दिया है। ताजा खबर है ये है कि कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 120W की रैपिड चार्जिंग होने की बात कही है। इसी के साथ यह हैंडसेट TENAA के डेटाबेस में भी देखा गया है।

कंपनी ने Weibo पर फोन को टीज़ करने के लिए एक पोस्टर साझा किया है। इसमें देखा जा सकता है कि इसमें 120W की निओ चार्ज टेक्नोलॉजी दी गई है। साथ में ही यह जानकारी भी सामने आ रही है कि यह फोन मात्र 15 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है। मगर अभी तक कंपनी ने इसके बैटरी साइज के बारे में कोई जानकारी बाहर नहीं की है।

मई की शुरुआत में 3सी के द्वारा इस स्मार्टफोन को NX667J मॉडल नम्बर के साथ कन्फर्म किया गया था। यही डिवाइस अब TENAA सर्टिफिकेशन प्लैटफॉर्म पर भी देखी गई है और इसकी कुछ स्पेसिफिकेशन भी यहां दी गई हैं।

टिप्सटर Digital Chat Station ने फोन की TENAA लिस्टिंग Weibo पर साझा की है। इससे पता चलता है कि स्मार्टफोन में 6.67 इंच डिस्पले दी गई है। स्क्रीन में OLED पैनल का प्रयोग किया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz का है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 888 चिपसेट दिया गया है और एंड्रॉयड 11 ओएस का सपोर्ट है। रैम और स्टोरेज कैपिसिटी के बारे में अभी कंपनी की ओर कोई पुष्टि नहीं की गई है मगर स्पेसिफिकेश में इसके अंदर LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज बताई गई है। लिस्टिंग्स को सबसे पहले Gizmochina द्वारा देखा गया था। 

अगर कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके अंदर 64 मेगापिक्सल के मेन सेंसर के साथ तीन कैमरा हो सकते हैं और पीछे की ओर एक पैरीस्कोप कैमरा भी हो सकता है। सैम्पल फोटोग्राफ की बात करें तो पता चलता है कि कम रोशनी में भी यह स्मार्टफोन बेहतर तस्वीरें खींचने में सक्षम है। इसमें 50x जूम का सपोर्ट भी बताया जा रहा है। फ्रंट साइड में इसमें पंच होल कैमरा देखने को मिल सकता है।

अगर बैटरी की बात करें TENAA की लिस्टिंग कहती है कि इस स्मार्टफोन में 1985एमएएच की ड्यूल सेल बैटरी हो सकती है। इस फोन का साइज 161.83x73.1x8.92mm है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  3. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  4. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  5. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  6. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  9. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  10. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »