Nubia Z17 Lite लॉन्च, इसमें है 6 जीबी रैम और दो रियर कैमरे

नूबिया ने अपने ज़ेडटीई ब्रांड के तहत नया स्मार्टफोन ज़ेड17 लाइट लॉन्च कर दिया है। नूबिया ज़ेड17 लाइट की कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये) है। ज़ेड17 लाइट स्मार्टफोन सितंबर के बाद उपलब्ध कराया जाएगा। नया स्मार्टफोन, ज़ेडटीई नूबिया ज़े17 का लाइट वेरिएंट है।

Nubia Z17 Lite लॉन्च, इसमें है 6 जीबी रैम और दो रियर कैमरे
ख़ास बातें
  • नूबिया ज़ेड17 लाइट में 6 जीबी रैम है
  • फोन में दो रियर कैमरे दिए गए हैं
  • इस फोन को अभी चीन में लॉन्च किया गया है
विज्ञापन
नूबिया ने अपने ज़ेडटीई ब्रांड के तहत नया स्मार्टफोन ज़ेड17 लाइट चीन में लॉन्च कर दिया है। नूबिया ज़ेड17 लाइट की कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 24,700 रुपये) है। ज़ेड17 लाइट स्मार्टफोन सितंबर के बाद उपलब्ध कराया जाएगा। नया स्मार्टफोन, ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड17 का लाइट वेरिएंट है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और क्विकचार्ज 3.0 जैसे फ़ीचर हैं। फोन गोल्ड, ब्लू और ब्लैक कलर वेरिएंट में पेश किया जाएगा।

मेटल बॉडी वाले नूबिया ज़ेड17 लाइट में एक 5.5 इंच (1920x1080 पिक्सल) टीएफटी इन-सेल डिस्प्ले है। स्क्रीन पर सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। स्क्रीन की डेनसिटी 403 पीपीआई है। फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 643 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 6 जीबी एलपीडीडीआर3 रैम है। स्टोरेज 64 जीबी है। फोन सिंगल सिम सपोर्ट करता है और माइक्रोएसडी कार्ड भी सपोर्ट नहीं करेगा।
 
nubia z117 lite

फोन में रियर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो 13 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं। पहला लेंस सोनी आईएमएक्स258 कलर और दूसरा सोन आईएमएक्स258 ब्लैक एंड व्हाइट है। इसके साथ ही डुअल कैमरा स्टैक्ड इमेज सेंसर, 5पी लेंस, सैफ़ायर प्रोटेक्शन लेंस, पीडीएएफ हाइब्रिड फेज़ फोकस, अपर्चर एफ/2.2 और नियोविज़न 7.0 कस्टम एडिशन से लैस है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए 16 मेगापिक्सल का सेंसर है जो 5पी लेंस, अपर्चर एफ/2.0 और 80 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ आता है।

नूबिया का यह फोन एंड्रॉयड 7.1 पर चलता है जिसके ऊपर नूबिया यूआई 5.0 स्किन दी गई है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3200 एमएएच की लीथियम-आयन पॉलीमर बैटरी है जो नॉन-रिमूवेबल है। फास्ट चार्जिंग के लिए फोन क्विकचार्ज 3.0 तकनीक सपोर्ट करता है। फोन में जीपीएस नेविगेशन, ग्लोनास, जायरोस्कोप और डिस्टेंस सेंसर हैं। फोन 4जी के अलावा 3जी व 2जी सपोर्ट करता है। इसमें एनएफसी सपोर्ट दिया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »