लॉन्च हुआ 4000 एमएएच बैटरी और 6.01 इंच डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन

ZTE के ब्रांड Nubia ने 4000 एमएएच की बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन Nubia V18 लॉन्च किया है। स्मार्टफोन चीनी बाज़ार में उतारा गया है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 23 मार्च 2018 11:54 IST
ख़ास बातें
  • ZTE के ब्रांड Nubia ने 4000 एमएएच की बड़ी बैटरी वाला फोन लॉन्च
  • स्मार्टफोन चीनी बाज़ार में उतारा गया है
  • कंपनी ने हाल में ही Nubia N3 लॉन्च किया था
ZTE के ब्रांड Nubia ने 4000 एमएएच की बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन  Nubia V18 लॉन्च किया है। स्मार्टफोन चीनी बाज़ार में उतारा गया है। कंपनी ने हाल में ही  Nubia N3 लॉन्च किया था। नए Nubia V18 में 6.01 इंच का डिस्प्ले, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम दिए गए हैं। स्मार्टफोन के बैक में डुअल कैमरा नहीं दिया गया है लेकिन फोन कंपनी के मावरिक वॉयस असिस्टेंट से लैस होकर आया है। इसके अलावा स्मार्टफोन में फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर, दोनों दिए गए हैं।

Nubia V18 ब्लैक, गोल्ड और रेड रंग वेरिएंट में आया है। इसकी कीमत 1,299 चीनी युआन (तकरीबन 13,400 रुपये) है। फोन शुक्रवार से प्री-ऑर्डर किए जा सकते हैं। इनकी बिक्री चीन में 29 मार्च को शुरू होगी।
 

Nubia V18 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाले Nubia V18 में 6.01 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। हैंडसेट एंड्रॉयड नूगा पर आधारित Nubia यूआई 5.1 पर चलता है। स्मार्टफोन में 8 कोर वाला स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर काम करता है। इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद है एड्रेनो 506 जीपीयू और 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

Nubia V18 के बैक में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। इसमें एफ/2.2 अपर्चर और पीडीएएफ फीचर दिया गया है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जो एफ/2.0 अपर्चर सपोर्ट के साथ आता है।
Advertisement

फोन सिर्फ 64 जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आया है। इसे 128 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जाना संभव है। जैसा कि हमने शुरू में ही बताया, Nubia V18 में 4000 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से इसमें मौज़दू है 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और ग्लोनास सपोर्ट दिया गया है। इसमें सेंसर के तौर पर एक्सेलेरोमीटर, कंपस, एंबियेंट लाइट और प्रॉक्सिमिटी मौज़ूद है। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के बैक में है। नूबिया वी18 की वज़न 170 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.01 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Nougat

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.