Nubia Red Magic स्मार्टफोन लॉन्च, एयर कूलिंग तकनीक से है लैस

ZTE ब्रांड वाले Nubia ने रेड मैजिक गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इनका ऐलान पिछले सप्ताह ही किया था। स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी एयर-कूलिंग तकनीक है।

Nubia Red Magic स्मार्टफोन लॉन्च, एयर कूलिंग तकनीक से है लैस

नूबिया रेड मैजिक

ख़ास बातें
  • ZTE ब्रांड वाले Nubia ने रेड मैजिक गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च किया
  • स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी एयर-कूलिंग तकनीक
  • खास फीचर गेम के दौरान आ रहे कॉल, नोटिफिकेशन को नियंत्रित करेगा
विज्ञापन
ZTE ब्रांड वाले Nubia ने रेड मैजिक गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इनका ऐलान पिछले सप्ताह ही किया था। स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी एयर-कूलिंग तकनीक है। गेमिंग मोड के अलावा इसमें दिया गया फीचर गेम खेलने के दौरान नोटिफिकेशन और अन्य दखल देने वाले पहलुओं को नियंत्रित करता है। स्मार्टफोन के बैक में आरजीबी एलईडी पैनल है, बॉडी एल्युमिनयम एलॉय बिल्ड से बनी है। इसमें काम करता है स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर। जुगलबंदी के लिए दिए गए हैं 8 जीबी रैम। नूबिया के इस फोन का मुकाबला  Xiaomi के Black Shark गेमिंग स्मार्टफोन से होगा, जिसने पिछले सप्ताह दस्तक दी है।
 

Nubia Red Magic कीमत और उपलब्धता

नूबिया रेड मैजिक की कीमत 2,499 चीनी युआन (तकरीबन 26,000 रुपये) है। यह कीमत 6 जीबी/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। 8 जीबी/128 जीबी वेरिएंट के लिए कीमत है 2,999 चीनी युआन (तकरीबन 31,000 रुपये) स्मार्टफोन प्री-ऑर्डर के लिए जारी कर दिए हैं। इनकी बिक्री 25 अप्रैल से शुरू होगी।
 

Nubia Red Magic स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला नूबिया रेड मैजिक नूबिया रेड मैजिक ओएस पर चलता है, जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित है। स्मार्टफोन में 6 इंच का फुल एचडी प्लस एलटीपीएस टीएफटी डिस्प्ले है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 85 फीसदी है। फोन में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर काम करता है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.9 गीगाहर्ट्ज़ और 2.36 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम विकल्प हैं।

नूबिया रेड मैजिक में 24 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो ISOCELL इमेज सेंसर से लैस है। इसमें एफ/1.7 अपर्चर से लैस है। फोन का इनबिल्ट स्टोरेज 64 व 128 जीबी है। इन्हें माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाना संभव है।

कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी-टाइप सी और हेडफोन जैक दिए गए हैं। फोन में बुनियादी सेंसर के साथ-साथ पावर देने के लिए मौज़ूद है 3800 एमएएच। यह नियोपावर 3.0 तकनीक से लैस है। फोन डीटीएस ऑडियो सपोर्ट के साथ आता है।
 

Nubia Red Magic फीचर

जैसा कि हमने पहले बताया, नूबिया रेड एयर कूलिंग तकनीक से लैस होकर आया है। इसमें 9 एयर रेडिएशन स्लॉट हैं। फोन में डेडिकेटिड गेमिंग बटन हैं, जो गेम के बीच में कॉल आदि को नियंत्रित करते हैं। कंपनी का कहना है कि इसमें 128 गेम बेहतर परफॉरमें और तेज़ लोडिंग स्पीड फीचर के साथ दिए गए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  4. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  5. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  6. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  7. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  9. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  10. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »