Nubia Red Magic 5G लॉन्च, 16 जीबी रैम और 144 हर्ट्ज़ डिस्प्ले है खासियत

Nubia Red Magic 5G एंड्रॉयड 10 पर आधारित रेड मैजिक ओएस पर चलेगा। इसमें 6.65 इंच का एमोलेड फुलएचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) डिस्प्ले है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 13 मार्च 2020 15:28 IST
ख़ास बातें
  • Nubia Red Magic 5G में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं
  • नूबिया रेड मैजिक 5जी में हुआ है स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर का इस्तेमाल
  • Nubia Red Magic 5G का प्रीमियम वेरिेएंट 16 जीबी/ 256 जीबी वाला
Nubia Red Magic 5G गेमिंग स्मार्टफोन से पर्दा उठा लिया गया है। नूबिया ब्रांड का यह गेमिंग स्मार्टफोन 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट स्क्रीन और ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ आता है। रेड मैजिक 5जी आज की तारीख में इतनी ज़्यादा रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन के साथ आने वाला अकेला हैंडसेट है। रैम और स्टोरेज पर आधारित इसके चार वेरिएंट हैं। सबसे प्रीमियम वेरिएंट में 16 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फोन हैकर ब्लैक, मार्स रेड और सायबर नियॉन रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।
 

Nubia Red Magic 5G: Price and availability

नूबिया रेड मैजिक 5जी फोन के चार वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध कराए गए हैं- 8 जीबी + 128 जीबी, 12 जीबी + 128 जीबी, 12 जीबी + 256 जीबी और 16 जीबी + 256 जीबी। शुरुआती मॉडल की कीमत 3,799 चीनी युआन (करीब 40,300 रुपये) है। 12 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत CNY 4,099 (करीब 43,500 रुपये) है। 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल को चीन में CNY 4,399 (करीब 46,700 रुपये) में बेचा जाएगा। हैंडसेट का टॉप वेरिएंट CNY 4,999 (करीब 53,000 रुपये) में बिकेगा।

Nubia Red Magic 5G को भारत में लाए जाने के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।
 

Nubia Red Magic 5G: Specifications

डुअल-सिम रेड मैजिक 5जी एंड्रॉयड 10 पर आधारित रेड मैजिक ओएस पर चलेगा। इसमें 6.65 इंच का एमोलेड फुलएचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 144Hz अल्ट्रा-हाइ स्क्रीन रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज़ स्क्रीन टच रिपोर्टिंग रेट के साथ आता है। स्मार्टफोन का आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और एड्रेनो 650 जीपीयू दिया गया है। रैम के तीन विकल्प हैं- 8 जीबी, 12 जीबी और 16 जीबी।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। पिछले हिस्से पर तीन कैमरे दिए गए हैं। यहां पर 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। नूबिया रेड मैजिक 5जी एफ/ 2.0 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस है।

स्टोरेज के लिए नूबिया रेड मैजिक 5जी हैंडसेट 128 जीबी या 256 जीबी UFS 3.0 स्टोरेज के साथ आता है। हैंडसेट में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई सपोर्ट नहीं है। फोन में 5जी, वाई-फाई 6, जीपीएस, ब्लूटूथ और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। स्मार्टफोन की बैटरी  4,500 एमएएच की है और यह 55 वॉट एयर-कूल्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है
Advertisement

स्मार्टफोन का डाइमेंशन 168.56x78x9.75 मिलीमीटर है और वज़न 218 ग्राम। हैंडसेट जियोमैगनेटिक सेंसर, जायरोस्कोप एक्सेलेरेशन सेंसर और एंबियंट लाइट सेंसर से लैस है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.65 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.