Nubia Red Magic 4 गेमिंग फोन इस साल होगा लॉन्च

Nubia Red Magic 4: नूबिया रेड मैजिक 4 गेमिंग फोन को लेकर एक बात सामने आई है, जानें इसके बारे में।

Nubia Red Magic 4 गेमिंग फोन इस साल होगा लॉन्च

Nubia Red Magic 4 गेमिंग फोन इस साल होगा लॉन्च

ख़ास बातें
  • Nubia Red Magic 4 को इस साल भारत में होगा लॉन्च
  • Nubia Red Magic 4 को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिली है
  • Nubia Red Magic 3 को हाल ही में भारत में किया गया है लॉन्च
विज्ञापन
Nubia Red Magic 3 के भारत में लॉन्च होने के साथ ही गेमिंग स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। भारतीय मार्केट में नूबिया रेड मैजिक 3 की कीमत 35,999 रुपये से शुरू होती है। कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक ने बताया कि Nubia Red Magic 3 के बाद अब कंपनी इस साल Nubia Red Magic 4 गेमिंग स्मार्टफोन को उतारने की योजना बना रही है।

Nubia इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट (ई-कॉमर्स बिज़नेस) Pan Forrest ने न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि हमारा लक्ष्य भारत में बढ़ती गेमिंग स्मार्टफोन मार्केट में शीर्ष स्थान पर काबिज़ होना है। उन्होंने बताया कि कंपनी अपने अगले गेमिंग स्मार्टफोन Nubia Red Magic 4 को 2019 के अंत तक भारत में लॉन्च कर सकती है।

हाल ही में यूएस बेस्ड क्लाउड सर्विस प्रोवाइडर लाइमलाइट नेटवर्क की एक रिपोर्ट से इस बात का पता चला था कि भारत में गेम खेलने वाले लोग सप्ताह में लगभग सात घंटे ऑनलाइन गेम खेलते हैं, 23.4 प्रतिशत प्लेयर ने इस बात को स्वीकार किया है कि वह हर सप्ताह सात घंटे से भी अधिक खेलते हैं और 11.4 प्रतिशत सप्ताह में 12 घंटे से अधिक समय तक गेम खेलते हैं।

हाल ही में लॉन्च हुए Nubia Red Magic 3 गेमिंग फोन की भिड़ंत Black Shark 2 और Asus ROG Phone जैसे स्मार्टफोन से है। Nubia Red Magic 3 की कीमत 35,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। सबसे पावरफुल 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 46,999 रुपये में बेचा जाएगा। Nubia Red Magic 3 की बिक्री 27 जून के दोपहर 12 बजे शुरू होगी। फोन Flipkart पर मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nubia Red Magic 4, Nubia Red Magic 3, Nubia
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  7. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  8. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  9. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  10. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »