Nubia M2 Play की बिक्री शुक्रवार से अमेज़न इंडिया पर

इस हफ्ते ही भारत में लॉन्च किए गए Nubia M2 Play की बिक्री शुक्रवार दोपहर 12 बजे से अमेज़न इंडिया पर शुरू होगी। Nubia M2 Play की कीमत 8,999 रुपये है। बता दें कि स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भारत में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 सितंबर 2017 19:41 IST
ख़ास बातें
  • बिक्री शुक्रवार दोपहर 12 बजे से अमेज़न इंडिया पर शुरू होगी
  • Nubia M2 Play की कीमत 8,999 रुपये है
  • 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को किया गया है लॉन्च
इस हफ्ते ही भारत में लॉन्च किए गए Nubia M2 Play की बिक्री शुक्रवार दोपहर 12 बजे से अमेज़न इंडिया पर शुरू होगी। Nubia M2 Play की कीमत 8,999 रुपये है। बता दें कि स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भारत में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन की अहम खासियतों में 4जी वीओएलटीई, फिंगरप्रिंट स्कैनर और एंड्रॉयड नूगा सॉफ्टवेयर शामिल हैं।

ज्ञात हो कि इस स्मार्टफोन को सबसे पहले चीन में ज़ेडटीई ब्रांड द्वारा लॉन्च किया गया था। स्पेसिफिकेशन पर गौर करें तो यह स्मार्टफोन नूबिया एम2 का कमज़ोर वेरिएंट है। लेकिन यह नूबिया एम2 लाइट से थोड़ा बेहतर है। Nubia M2 Play दिखने में Nubia M2 Lite जैसा ही है। यह मेटल बॉडी, कर्व्ड ग्लास और एक रियर कैमरे के साथ आता है। होम बटन फ्रंट पैनल पर है और यह फिंगरप्रिंट स्कैनर का भी काम करेगा।

अब बात स्पेसिफिकेशन की। नूबिया एम2 प्ले में एंड्रॉयड 7.0 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसके ऊपर नूबियायूआई 5.0 स्किन का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 274 पीपीआई। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। नूबिया एम2 लाइट से तुलना की जाए तो यह हीलियो पी10 चिपसेट के साथ आता है। 3 जीबी रैम वाले इस स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर आप 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

कैमरे की बात करें तो नूबिया एम2 प्ले में 13 मेगापिक्सल का सोनी सीमॉस सेंसर है। रियर कैमरा एफ/2.2 अपर्चर वाला है और यह हाइब्रिड ऑटोफोकस से लैस है। हैंडसेट का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/2.4 है। बैटरी 3000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी10

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.