Nubia M2 Play भारत में लॉन्च, 8,999 रुपये में मिलेगा

जून महीने में चीन में लॉन्च किए गए नूबिया एम2 प्ले स्मार्टफोन को ज़ेडटीई ब्रांड ने भारत में भी पेश कर दिया है। इस स्मार्टफोन की अहम खासियतों में 4जी वीओएलटीई, फिंगरप्रिंट स्कैनर और एंड्रॉयड नूगा सॉफ्टवेयर शामिल हैं।

Nubia M2 Play भारत में लॉन्च, 8,999 रुपये में मिलेगा
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को जल्द ही अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध कराया जाएगा
  • यह स्मार्टफोन नूबिया एम2 का कमज़ोर वेरिएंट है
  • नूबिया एम2 प्ले में एंड्रॉयड 7.0 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम है
विज्ञापन
जून महीने में चीन में लॉन्च किए गए नूबिया एम2 प्ले स्मार्टफोन को ज़ेडटीई ब्रांड ने भारत में भी पेश कर दिया है। इस स्मार्टफोन की अहम खासियतों में 4जी वीओएलटीई, फिंगरप्रिंट स्कैनर और एंड्रॉयड नूगा सॉफ्टवेयर शामिल हैं। नूबिया एम2 प्ले 8,999 रुपये में मिलेगा। इस स्मार्टफोन को जल्द ही अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध कराया जाएगा।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह स्मार्टफोन नूबिया एम2 का कमज़ोर वेरिएंट है। लेकिन यह नूबिया एम2 लाइट से थोड़ा बेहतर है। Nubia M2 Play दिखने में Nubia M2 Lite जैसा ही है। यह मेटल बॉडी, कर्व्ड ग्लास और एक रियर कैमरे के साथ आता है। होम बटन फ्रंट पैनल पर है और यह फिंगरप्रिंट स्कैनर का भी काम करेगा। याद रहे कि नूबिया एम2 दो रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है। होम बटन फ्रंट पैनल पर है और इसके नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर मौज़ूद है।

अब बात स्पेसिफिकेशन की। नूबिया एम2 प्ले में एंड्रॉयड 7.0 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसके ऊपर नूबियायूआई 5.0 स्किन का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 274 पीपीआई। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। नूबिया एम2 लाइट से तुलना की जाए तो यह हीलियो पी10 चिपसेट के साथ आता है। 3 जीबी रैम वाले इस स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर आप 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

कैमरे की बात करें तो नूबिया एम2 प्ले में 13 मेगापिक्सल का सोनी सीमॉस सेंसर है। रियर कैमरा एफ/2.2 अपर्चर वाला है और यह हाइब्रिड ऑटोफोकस से लैस है। हैंडसेट का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/2.4 है। बैटरी 3000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  5. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  7. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  8. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  9. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  10. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »