डिवाइस 5000mAh की बैटरी से लैस किया गया है। इसमें AMOLED डिस्प्ले मिलता है।
Photo Credit: Nubia
Nubia Air Pro को कंपनी ने अल्ट्रा थिन स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया है।
Nubia Air Pro को कंपनी ने अल्ट्रा थिन स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया है। फोन में 6.77 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन का स्लिम फॉर्म फैक्टर इसका सबसे बड़ा हाइलाइट है। इस फोन में बड़ी बैटरी भी लगी है लेकिन मोटाई केवल 5.99mm है। डिवाइस 5000mAh की बैटरी से लैस किया गया है। इसमें AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो 4500 निट्स की ब्राइटनेस के साथ चमचमाता है। इसके अलावा कई और आकर्षक स्पेसिफिकेशंस इसमें दिए गए हैं। आइए जानते हैं इस स्लिम फोन के अन्य खास फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Nubia Air Pro को कंपनी ने अपने लेटेस्ट और सबसे स्लिम फोन के तौर पर पेश किया है। लीक के अनुसार (via), फोन की कीमत 399 डॉलर (लगभग 37,000 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से कीमत की घोषणा अभी नहीं की है।
Nubia Air Pro में 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट है। यह HDR सपोर्ट के साथ आता है। पीक ब्राइटनेस 144Hz की है। फोन की मोटाई केवल 5.99mm की है। यह फोन कंपनी के सबसे स्लिम स्मार्टफोन्स में से है। फोन में पिल शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। रियर साइड में कंपनी ने 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया है। इसके साथ में एक सेकंडरी कैमरा भी आता है। फ्रंट साइड में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।
फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। यह वाटरप्रूफ डिवाइस है जिसके लिए इसमें IP69K रेटिंग दी गई है। फोन का वजन 132 ग्राम है। Nubia Air Pro में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट लगा है। इसमें चार ARM Cortex-A78 कोर हैं और चार Cortex-A55 एफिशिएंसी कोर हैं। फोन में 8GB रैम, और 512GB तक स्टोरेज मिलती है। चार्जिंग के लिए इसमें USB-C पोर्ट दिया गया है। साथ में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X Fold 6, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
India vs Ireland T20I Live: आयरलैंड ने दिया 190 रन का लक्ष्य, मोबाइल और लैपटॉप पर यहां देखें लाइव
Xiaomi 18 Pro में मिल सकता है डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम