Nothing Phone 3a Lite Launched: इसमें है नोटिफिकेशन लाइट, 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा, जानें कीमत

Nothing Phone 3a Lite की शुरुआती कीमत EUR 249 (लगभग 25,600 रुपये) रखी गई है, जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। वहीं, इसका 256GB वेरिएंट EUR 279 (लगभग 28,700 रुपये) का है। यूके में इसकी कीमत GBP 249 से शुरू होती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2025 20:04 IST
ख़ास बातें
  • फोन की शुरुआती कीमत EUR 249 (लगभग 25,600 रुपये) है
  • इसमें 4nm आधारित MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट है
  • Nothing का सिग्नेचर Glyph Light सिस्टम इस फोन में मौजूद है

Nothing Phone 3a Lite Android 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 पर चलता है

Photo Credit: Nothing

Nothing ने अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Nothing Phone 3a Lite को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। इसमें 6.77 इंच का Full-HD+ Flexible AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक के Adaptive Refresh Rate को सपोर्ट करता है। फोन का पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स है और इसमें 1.07 बिलियन कलर्स के साथ 2160Hz PWM डिमिंग दी गई है। इसके साथ Nothing का सिग्नेचर Glyph Light सिस्टम भी बैक पैनल पर मौजूद है, जो नोटिफिकेशन और अलर्ट्स के लिए यूनीक विजुअल एक्सपीरियंस देता है।

नए Nothing Phone 3a Lite की शुरुआती कीमत EUR 249 (लगभग 25,600 रुपये) रखी गई है, जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। वहीं, इसका 256GB वेरिएंट EUR 279 (लगभग 28,700 रुपये) का है। यूके में इसकी कीमत GBP 249 से शुरू होती है। कंपनी के मुताबिक, ये फोन White और Black कलर में आज से कुछ मार्केट्स में उपलब्ध है। 128GB वेरिएंट Nothing की वेबसाइट और रिटेल पार्टनर्स के जरिए मिलेगा, जबकि 256GB मॉडल सिर्फ कंपनी की ऑनलाइन साइट पर मिलेगा।

Advertisement

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Nothing Phone 3a Lite में 6.77 इंच का Full-HD+ Flexible AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक के Adaptive Refresh Rate को सपोर्ट करता है। फोन का पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स है। इसमें MediaTek Dimensity 7300 Pro (4nm) चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलता है। एक्सपेंशन के लिए 2TB तक का MicroSD स्लॉट भी है। 

Nothing Phone 3a Lite Android 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 पर चलता है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP54 डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंस और Panda Glass प्रोटेक्शन भी मिलता है।

कैमरा सेक्शन में कंपनी ने 50MP का प्राइमरी सेंसर दिया है जिसमें OIS और EIS दोनों का सपोर्ट है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक तीसरा सेंसर है जिसके बारे में कंपनी ने फिलहाल डीटेल शेयर नहीं की है। फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, GPS, GLONASS और Galileo का सपोर्ट दिया गया है। 

Advertisement

Nothing Phone 3a Lite की कीमत कितनी है?

फोन की शुरुआती कीमत EUR 249 (लगभग 25,600 रुपये) है, जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। इसका 256GB वेरिएंट EUR 279 (करीब 28,700 रुपये) में उपलब्ध है।

Nothing Phone 3a Lite भारत में कब लॉन्च होगा?

कंपनी ने फिलहाल भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं की है, लेकिन इसके जल्द आने की उम्मीद है क्योंकि ग्लोबल सेल पहले से शुरू हो चुकी है।

इस फोन में कौन-सा प्रोसेसर दिया गया है?

इसमें 4nm आधारित MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट है।

Advertisement

क्या Nothing Phone 3a Lite में Glyph Light सिस्टम है?

हां, Nothing का सिग्नेचर Glyph Light सिस्टम इस फोन में मौजूद है, जो बैक पैनल पर नोटिफिकेशन और अलर्ट्स को यूनिक तरीके से दिखाता है।

इस फोन की बैटरी और चार्जिंग स्पीड क्या है?

फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप कैसा है?

रियर में 50MP प्राइमरी सेंसर (OIS + EIS), 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक तीसरा सेंसर दिया गया है। फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  3. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  4. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  5. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  6. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  7. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  8. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  9. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  10. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.