Nothing Phone 3 में होगी 5150mAh बैटरी और 65W फास्ट चार्जिंग!

Nothing Phone 3 की लिस्टिंग के अनुसार, फोन में 5150mAh की बैटरी दी जाएगी, जो Nothing Phone 2 की 4700mAh बैटरी से अधिक है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 जून 2025 20:13 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone 3 FCC पर स्पॉट, 5150mAh बैटरी और 65W फास्ट चार्जिंग कन्फर्म
  • Snapdragon 8s Gen 4 चिप, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्च की उम्मीद
  • 1 जुलाई को लॉन्च हो सकता है Nothing का पहला 'True Flagship' स्मार्टफोन

अपकमिंग Nothing फ्लैगशिप में Glyph इंटरफेस के बजाय नया Glyph मैट्रिक्स होगा

Nothing Phone 3 के लॉन्च से पहले ही इसके कुछ बड़े स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुके हैं। हाल ही में यह स्मार्टफोन अमेरिका की FCC सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया, जिससे फोन की बैटरी, चार्जिंग स्पीड और कनेक्टिविटी फीचर्स जैसे अहम डिटेल्स कन्फर्म हो गए हैं। लिस्टिंग से साफ है कि Nothing अब अपने फोन को “फ्लैगशिप कैटेगरी” में ले जाने की कोशिश कर रहा है, जहां वह Apple और Samsung जैसे ब्रांड्स को ग्लोबल लेवल पर टक्कर दे सके।

TheTechOutlook के मुताबिक, Nothing Phone 3 को मॉडल नंबर A024 के नाम से FCC डेटाबेस में लिस्ट किया गया है। फोन Nothing OS 3.3 के साथ Android 15 पर रन कर सकता है। इसमें 5G सपोर्ट, Wi-Fi 6E (ट्रिपल बैंड), Bluetooth और NFC जैसे स्टैंडर्ड कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलने की उम्मीद है।
Advertisement

सबसे बड़ा अपग्रेड इसकी बैटरी में देखने को मिल सकता है। लिस्टिंग के अनुसार, फोन में 5150mAh की बैटरी दी जाएगी, जो Nothing Phone 2 की 4700mAh बैटरी से अधिक है। इसके अलावा, चार्जिंग स्पीड को भी बूस्ट किए जाने की उम्मीद है, जिसमें 65W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल हो सकता है, जो पिछले मॉडल के 45W से तेज है। इतना ही नहीं, उम्मीद की जा रही है कि इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद रहेगा, लेकिन उसकी स्पीड अभी सामने नहीं आई है।

इसके अलावा, पहले सामने आए एक लीक में Nothing Phone 3 के कुछ और बड़े फीचर्स का भी जिक्र किया गया था। फोन में 6.7-inch का LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1.5K बताया जा रहा है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट हो सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP मेन सेंसर, 50MP टेलीफोटो (3x जूम) और 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस का एक सेटअप शामिल हो सकता है। सेल्फी के लिए भी 50MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।
Advertisement

बताया जा रहा है कि Nothing Phone 3 को कंपनी 1 जुलाई 2025 को लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले और भी लीक और ऑफिशियल टीजर सामने आने की उम्मीद है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Iconic design, unique notification system
  • Excellent software
  • Very good battery life
  • Improved main camera
  • Slick system performance
  • Bad
  • Average low-light performance with secondary cameras
  • Video recording quality needs improvement
  • No bundled charger
  • Top variant isn't great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.