Nothing Phone (2a) के फीचर्स का खुलासा, इस देश में नहीं होगा लॉन्च, जानें

Nothing Phone (2a) में 6.7 इंच की ओएलईडी स्क्रीन दी जाएगी। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशिटी 7200 अल्ट्रा SoC के साथ आएगा।

Nothing Phone (2a) के फीचर्स का खुलासा, इस देश में नहीं होगा लॉन्च, जानें

Photo Credit: Nothing

Nothing Phone 2 में 6.7 इंच की फुल-एचडी+ LTPO OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Nothing Phone (2a) में 6.7 इंच की ओएलईडी स्क्रीन दी जाएगी।
  • Nothing Phone (2a) मीडियाटेक डाइमेंशिटी 7200 अल्ट्रा SoC के साथ आएगा।
  • नथिंग फोन (2ए) में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
विज्ञापन
Nothing ने आधिकारिक तौर पर खुलास किया है कि 5 मार्च को Nothing Phone (2a) लॉन्च किया जाएगा। नए स्मार्टफोन के साथ कंपनी मिड-रेंज बाजार में एंट्री करने वाली है। अगर ब्रांड बड़े स्तर पर स्मार्टफोन बाजार में शामिल होना चाहता है तो उसके लिए यह स्मार्टफोन काफी महत्वपूर्ण कदम है। एक नए मिड-रेंज फोन का मतलब है कि ज्यादा यूजर्स प्रीमियम लाइनअप में अधिक भुगतान किए बिना ब्रांड का फोन इस्तेमाल कर पाएंगे। हालांकि, अमेरिका ग्राहकों के लिए यह स्मार्टफोन सीधे तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होगा, कंपनी ने अभी पुष्टि की है कि फोन संयुक्त राज्य अमेरिका में सीधे बिक्री के लिए नहीं जाएगा।

आधिकारिक तौर पर Nothing Phone (2a) संयुक्त राज्य अमेरिका में लॉन्च नहीं होगा। Nothing Phone (1) के साथ भी ऐसा ही हुआ, हालांकि (1) बीटा प्रोग्राम के जरिए उपलब्ध था। फोन को देश में आधिकारिक तौर पर रिलीज नहीं किया जा रहा है, इसलिए रिटेल विक्रेताओं से सीधे फोन खरीदा नहीं जा सकेगा। हालांकि, Nothing अभी भी देश के कुछ डेवलपर्स को फोन पेश करेगा। हाल ही में पेश हुए ग्लिफ डेवलपर किट पर काम करने वाले स्मार्टफोन हासिल कर सकेंगे। भारत समेत अन्य क्षेत्रों में Nothing Phone (2a) 5 मार्च से बड़े स्तर पर उपलब्ध होगा।


Nothing Phone (2a) की अनुमानित कीमत


अफवाह है कि Nothing Phone (2a) की कीमत भारत में करीब 360 डॉलर (लगभग 29,919 रुपये) होगी। हालांकि, अन्य क्षेत्रों में अलग-अलग कीमतें हो सकती हैं। लॉन्च से कुछ हफ्ते पहले Nothing, फोन से संबंधित कुछ जानकारी साझा कर सकता है।


Nothing Phone (2a) के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


टिपस्टर योगेश बरार के अनुसार, Nothing Phone (2a) में 6.7 इंच की ओएलईडी स्क्रीन दी जाएगी। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशिटी 7200 अल्ट्रा SoC के साथ आएगा। यह चिपसेट 2.8 गीगाहर्ट्ज तक चलने वाले 2 x ARM Cortex-A715 कोर और 2 GHz पर 6 x ARM Cortex-A510 एफिशिएंट कोर के साथ आता है। यह ऐप इस्तेमाल करने के साथ-साथ मीडियम लेवल की गेमिंग के लिए अच्छा चिपसेट है।

कैमरा सेटअप के लिए फोन (2ए) में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलेगा। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड नथिंग ओएस 2.5 पर काम करेगा। फोन 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगा। यह ब्रांड के यूनिक ग्लिफ इंटरफेस के साथ भी आएगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , US, Nothing
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  11. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  12. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  13. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  14. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  15. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  5. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  6. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  7. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  10. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »