Nothing Phone 2a में हो सकते हैं 2 RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स, MWC में लॉन्च की तैयारी

इस स्मार्टफोन को को 8 GB के RAM और 128 GB स्टोरेज और 12 GB के RAM और 256 GB स्टोरेज के दो वेरिएंट्स में लाया जा सकता है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2023 17:18 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के पिछले स्मार्टफोन की तुलना में इसके स्पेसफिकेशंस कुछ घट सकते हैं
  • इसे व्हाइट और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन का प्राइस लगभग 400 डॉलर का होने की संभावना है

इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimenisty 7200 SoC दिया जा सकता है

Photo Credit: यह एक सांकेतिक इमेज है

कुछ वर्ष पहले स्मार्टफोन मार्केट में बिजनेस शुरू करने वाली Nothing अगले वर्ष फरवरी में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस इवेंट में Nothing Phone 2a को पेश कर सकती है। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ जानकारी लीक हुई है। कंपनी के पिछले स्मार्टफोन की तुलना में इसके स्पेसफिकेशंस कुछ घटाए जा सकते हैं। 

टिप्सटर Roland Quandt ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि Nothing Phone 2a को 8 GB के RAM और 128 GB स्टोरेज और  12 GB के RAM और 256 GB स्टोरेज के दो वेरिएंट्स में लाया जा सकता है। इसे व्हाइट और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का प्राइस लगभग 400 डॉलर का होने की संभावना है। हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि Nothing Phone 2a में 50 मेगापिक्सल का Samsung S5KNG9 प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसमें फ्रंट पर सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का Sony IMX615 सेंसर हो सकता है। 
Advertisement

इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimenisty 7200 SoC दिया जा सकता है। इसका 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले 1,084 x 2,412 पिक्सल के रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस वर्ष जुलाई में Nothing ने देश में Nothing Phone 2 को लॉन्च किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 1 SoC और Glyph इंटरफेस दिया गया है। इस स्मार्टफोन के 8 GB RAM और 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 44,999 रुपये 12 GB + 256 GB का 49,999 रुपये है। 

इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच फुल HD+ (1,080x2,412 पिक्सल) LTPO OLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। यह एंड्रॉयड 13 बेस्ड Nothing OS 2.0 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 1 SoC दिया गया है। Nothing Phone की डुअल कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 सेंसर OIS और इन-सेंसर जूम के साथ है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। हाल ही में Nothing ने अपना पहला एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर बेंगलुरू में खोला था। इसमें दो घंटे के अंदर प्रोडक्ट को रिपेयर करने की सुविधा मिलेगी। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Iconic design, unique notification system
  • Excellent software
  • Very good battery life
  • Improved main camera
  • Slick system performance
  • Bad
  • Average low-light performance with secondary cameras
  • Video recording quality needs improvement
  • No bundled charger
  • Top variant isn't great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.