Nothing Phone 2 के डिजाइन का YouTube पर खुलासा, Uber और Zomato के लिए मिलेगा सपोर्ट

Nothing Phone 1 को ब्लैक और व्हाइट कलर्स में लॉन्च किया गया था, जबकि Nothing Phone 2 ग्रे कलर में दिख रहा है। इसे व्हाइट कलर में भी उपलब्ध कराया जा सकता है

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 जुलाई 2023 15:23 IST
ख़ास बातें
  • यह Nothing Phone 1 के समान दिख रहा है
  • इसके Glyph इंटरफेस में कुछ अपग्रेड किए गए हैं
  • इसके चार्जिंग एरिया के निकट LED स्ट्रिप को छह हिस्सों में बांटा गया है

इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC और 4,700 mAh की बैटरी होगी

कुछ वर्ष पहले स्मार्टफोन मार्केट में बिजनेस शुरू करने वाली Nothing जल्द ही Nothing Phone 2 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के कुछ टीजर देने के बाद इस स्टार्टअप ने YouTube पर इसका डिजाइन दिखाया है। यह Nothing Phone 1  के समान दिख रहा है। हालांकि, इसके Glyph इंटरफेस में कुछ अपग्रेड किए गए हैं। इसके अलावा इसमें LED नोटिफिकेशन में भी बदलाव है। 

इस फर्म ने यूट्यूब पर Marques Brownlee के वीडियो के जरिए इसका डिजाइन दिखाया है। Nothing Phone 1 को ब्लैक और व्हाइट कलर्स में लॉन्च किया गया था, जबकि Nothing Phone 2 ग्रे कलर में दिख रहा है। इसे व्हाइट कलर में भी उपलब्ध कराया जा सकता है। Nothing Phone 1 की तरह इसमें भी कर्व्ड रियर पैनल है। इसके वायरलेस चार्जिंग एरिया के निकट LED स्ट्रिप को छह हिस्सों में बांटा गया है। इसमें 33 लाइटिंग जोन होंगे। पिछले वर्ष Nothing Phone 1 को LED स्ट्रिप के नीचे चार्जिंग की स्थिति दिखाने की क्षमता के साथ लॉन्च किया गया था। नए स्मार्टफोन में अन्य सेटिंग्स और फीचर्स भी दिखेंगे। इनमें वॉल्यूम इंडिकेटर शामिल होगा। 
Advertisement

हालांकि, एक बड़ा बदलाव Uber और Zomato जैसे अन्य ऐप्स के लिए सपोर्ट का है। Nothing Phone 2 में यूजर्स को एक विजुअल इंडिकेटर के जरिए यह पता चल सकेगा कि पिकअप या फूड डिलीवरी में कितनी देर लगेगी। Nothing Phone 1 की बड़ी संख्या में बिक्री हुई थी। Nothing Phone 2 को 11 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में  Snapdragon 8+ Gen 1 SoC और 4,700 mAh की बैटरी होगी। 

पर्यावरण को लेकर सजगता रखने वाली इस फर्म ने Nothing Phone 2 को बनाने में रिसाइकल्ड मैटीरियल का इस्तेमाल करने का फैसला किया है और इसकी पैकेजिंग में प्लास्टिक नहीं होगा। Nothing Phone 2 की भारत में मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। हालांकि, यह फर्म का भारत में असेंबल होने वाला पहला स्मार्टफोन नहीं है। पिछले वर्ष इसने बताया था कि  Nothing Phone 1 की भारत में मैन्युफैक्चरिंग होगी। इसका कहना था कि देश में 270 से अधिक कस्टमर सर्विस सेंटर्स खोले जाएंगे। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले होगा, जो पिछले स्मार्टफोन से कुछ बड़ा है। इसमें 12 GB का RAM मिलेगा। यह एंड्रॉयड 13 पर चलेगा। इसके साथ तीन वर्ष के एंड्रॉयड अपडेट और चार वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट भी दिए जाएंगे। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality, unique design
  • Vivid 120Hz OLED display
  • Wireless charging and IP53 rating
  • Decent battery life
  • Clean software, snappy performance
  • Very good primary camera
  • Bad
  • Secondary cameras struggle in low light
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Iconic design, unique notification system
  • Excellent software
  • Very good battery life
  • Improved main camera
  • Slick system performance
  • Bad
  • Average low-light performance with secondary cameras
  • Video recording quality needs improvement
  • No bundled charger
  • Top variant isn't great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 10,000mAh Battery Phones: बैटरी पावरहाउस हैं ये 3 स्मार्टफोन्स, 100W तक फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी!
  3. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  2. Huawei Nova 16s लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  3. Vivo T5 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  6. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  7. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  8. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  9. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  10. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.