12GB रैम वाले Nothing Phone (2) में होंगे कितने बैक कैमरा? फोटो देखकर खुद जान लीजिए

Nothing Phone 2 : माना जा रहा है कि Nothing Phone (2) में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगा, जिसका रेजोल्यूशन FHD + और रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 जुलाई 2023 11:44 IST
ख़ास बातें
  • नथिंग फोन 2, ब्रैंड का दूसरा स्‍मार्टफोन होगा
  • अपने अनोखे डिजाइन से पहचान बनाई है नथिंग फोन्‍स ने
  • 11 जुुलाई को लॉन्‍च हो रहा है नया नथिंग स्‍मार्टफोन

नथिंग फोन (2) में Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट दिया जाएगा जो कि पावरफुल परफॉर्मेंस प्रदान करेगा।

Photo Credit: @passionategeekz

नथिंग के अपकमिंग स्‍मार्टफोन Nothing Phone (2) के कई रेंडर्स अबतक सामने आए हैं, लेकिन कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया है। इस फोन की सबसे बड़ी खूबियों में से एक है डिजाइन। Nothing Phone (1) ने भी डिजाइन से खास पहचान बनाई थी। Phone (2) में क्‍या अलग होगा, हर कोई यह जानना चाहता है। कहा जा रहा है कि Phone (2) में पिछले स्‍मार्टफोन की तरह ही डुअल कैमरा सिस्‍टम दिया जा सकता है। इससे जुड़ी एक इमेज लीक हुई है, जिससे Phone (2) के कैमरा डिजाइन का पता चलता है।    

टिपस्टर पारस गुगलानी ने यह जानकारी शेयर की है। उन्‍होंने Nothing Phone (2) से जुड़ी एक इमेज शेयर की है। इसमें वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप दिखाई देता है। ऐसी इमेज पहले भी सामने आई है। नथिंग ने इन लीक्‍स पर कुछ नहीं कहा है। Phone (2) के ज्‍यादातर स्‍पेसिफ‍िकेशंस भी सामने नहीं आए हैं। 
Advertisement

तस्‍वीर से यह पता भी चलता है कि Nothing Phone (2) में फ्लैट किनारे (एजेज) हैं और डुअल कैमरा सिस्‍टम के साथ डुअल एलईडी फ्लैश भी है। इसके मुकाबले Phone (1) सिंगल एलईडी फ्लैश था। भारत समेत दुनियाभर में यह फोन 11 जुलाई को लॉन्‍च किया जाएगा और फ्लिपकार्ट पर इसके प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं।  

माना जा रहा है कि Nothing Phone (2) में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगा, जिसका रेजोल्यूशन FHD + और रिफ्रेश रेट 120Hz है। नथिंग फोन (2) में Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट दिया जाएगा जो कि पावरफुल परफॉर्मेंस प्रदान करेगा। गीकबेंच लिस्टिंग में स्मार्टफोन में 12GB RAM और एंड्रॉइड 13 पर काम करने का सुझाव मिला था। Nothing Phone (2) के लिए नथिंग ओएस 2.0 पेश करेगा जो एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड होगा। कंपनी तीन एंड्रॉयड OS अपग्रेड और तीन सालों के लिए सिक्योरिटी अपडेट प्रदान करेगा।
Advertisement

Nothing Phone (2) में 4,700mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि लंबे समय तक इस्तेमाल की जा सकती है। हालांकि, इसकी फास्ट चार्जिंग कैपेसिटी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। 
Advertisement
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Iconic design, unique notification system
  • Excellent software
  • Very good battery life
  • Improved main camera
  • Slick system performance
  • Bad
  • Average low-light performance with secondary cameras
  • Video recording quality needs improvement
  • No bundled charger
  • Top variant isn't great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.