Nothing Phone 2 जल्द होगा लॉन्च, 12GB RAM, 4700mAh बैटरी समेत स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

Nothing Phone (2) में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी, जिसका रेजोल्यूशन FHD + और रिफ्रेश रेट 120Hz है।

Nothing Phone 2 जल्द होगा लॉन्च, 12GB RAM, 4700mAh बैटरी समेत स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

Photo Credit: Nothing

Nothing Phone 1 में 6.55 इंच की OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Nothing जुलाई में Nothing Phone (2) को लॉन्च करने के लिए तैयार है।
  • Nothing Phone में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी।
  • नथिंग फोन (2) में Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट दिया जाएगा।
विज्ञापन
Nothing जुलाई में Nothing Phone (2) को लॉन्च करने के लिए तैयार है। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के बारे में कुछ डिटेल्स की पु्ष्टि की है। फोन (2) का डिजाइन भी हाल ही में ऑनलाइन लीक हुआ था। हालांकि Nothing के फाउंडर और सीईओ कार्ल पेई ने रेंडर को नकली करार किया था। यहां हम आपको Nothing Phone (2) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Gizmochina के अनुसार, लीक्स में स्पीक वेंट्स कटआउट, टाइप-सी पोर्ट, माइक्रोफोन के दो कटआउट का खुलासा हुआ है। रियर की ओर फ्लैश और कैमरा मॉड्यूल के लिए 2 और कटआउट देखे जा सकते हैं। कटआउट पहले लीक हुए रेंडर में भी पता चला था। ध्यान देने वाली बात यह है कि फोन में रेनफोर्स्ड कॉर्नर हैं जो गिरने पर सुरक्षा प्रदान करते हैं। हालांकि Nothing ने आधिकारिक तौर पर इस फीचर का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन अनुमान लगाया जाता है कि फोन (2) एक सेफगार्ड कवर के साथ आ सकता है।


Nothing Phone (2) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


आगामी Nothing Phone (2) के बारे में Nothing ने आधिकारिक घोषणा की है, जिससे इसके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। फोन में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी, जिसका रेजोल्यूशन FHD + और रिफ्रेश रेट 120Hz है। नथिंग फोन (2) में Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट दिया जाएगा जो कि पावरफुल परफॉर्मेंस प्रदान करेगा। गीकबेंच लिस्टिंग में स्मार्टफोन में 12GB RAM और एंड्रॉइड 13 पर काम करने का सुझाव मिला था। Nothing Phone (2) के लिए नथिंग ओएस 2.0 पेश करेगा जो एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड होगा। कंपनी तीन एंड्रॉयड OS अपग्रेड और तीन सालों के लिए सिक्योरिटी अपडेट प्रदान करेगा।

Nothing Phone (2) में 4,700mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि लंबे समय तक इस्तेमाल की जा सकती है। हालांकि, इसकी फास्ट चार्जिंग कैपेसिटी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो फिलहाल स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं हुआ है। फोन मजबूत मैटेरियल और एक एल्यूमीनियम फ्रेम पर बेस्ड होगा।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Iconic design, unique notification system
  • Excellent software
  • Very good battery life
  • Improved main camera
  • Slick system performance
  • कमियां
  • Average low-light performance with secondary cameras
  • Video recording quality needs improvement
  • No bundled charger
  • Top variant isn't great value
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  5. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  6. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  7. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  8. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  10. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »