• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP कैमरों और वायरलैस चार्जिंग के साथ भारत में लॉन्च हुआ Nothing Phone 1, जानें कीमत

50MP कैमरों और वायरलैस चार्जिंग के साथ भारत में लॉन्च हुआ Nothing Phone 1, जानें कीमत

भारत में Nothing Phone 1 की कीमत 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 32,999 रुपये रखी गई है।

50MP कैमरों और वायरलैस चार्जिंग के साथ भारत में लॉन्च हुआ Nothing Phone 1, जानें कीमत

Nothing Phone 1 की भारत में कीमत 32,999 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • Nothing Phone 1 के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है
  • 12GB रैम + 256GB वाले टॉप मॉडल की कीमत 38,999 रुपये है
  • फोन के साथ बैंक डिस्काउंट, EMI और एक्सचेंज ऑफर्स भी मिल रहे हैं
विज्ञापन
Nothing Phone 1 को भारत सहित कई अन्य बाजारों में लॉन्च कर दिया गया है। लंदन स्थित कंपनी Nothing का यह पहला फोन है, जो पारदर्शी बैक पैनल के साथ आता है। इसकी वजह से यह मार्केट में उपलब्ध अन्य स्मार्टफोन से काफी अलग दिखता है। इसमें Glyph इंटरफेस है, जो LED स्ट्रिप्स के साथ आता है, जो यूजर्स को नोटिफिकेशन के आने पर चमकती हैं। इसके अलावा, यूजर्स इन स्ट्रिप्स को अलग-अलग पैटर्न पर भी सेट कर सकते हैं।। हैंडसेट में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.55-इंच OLED डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 778G+ SoC, 50-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,500mAh की बैटरी शामिल है।
 

Nothing Phone 1 price in India, availability

भारत में Nothing Phone 1 की कीमत 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 32,999 रुपये रखी गई है। इसके 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये और 12GB रैम + 256GB कॉन्फिगरेशन वाले टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये है। नथिंग फोन 1 Flipkart पर 21 जुलाई शाम 7:00 बजे से ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

Nothing इस फोन को शुरुआत में 31,999 रुपये (8GB+128GB), 34,999 रुपये (8GB+256GB), और 37,999 रुपये (12GB+256GB) की डिस्काउंटिड कीमतों पर बेचेगी। यह कीमत उन लोगों के लिए होगी, जिन्होंने फोन को प्री-ऑर्डर किया था। कंपनी ग्राहकों को प्री-ऑर्डर करने के लिए नथिंग फोन 1 पर कुछ ऑफर्स भी दे रही है। ग्राहक HDFC बैंक के कार्ड के जरिए 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट देगी। यह डिस्काउंट 3 और 6 महीने की EMI के साथ-साथ फुल स्वाइप पर भी लागू होगा। इसके अलावा, एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा।

इसके अलावा, फोन के साथ 45W पावर अडेप्टर या Nothing Ear 1 TWS ईयरफोन्स खरीदने पर 1,000 रुपये की छूट मिलेगी, जिसके बाद इन्हें क्रमश: 1,499 रुपये और 5,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
 

Nothing Phone 1 specifications

डुअल-सिम (नैनो) नथिंग फोन 1 Android 12 पर चलाता है और 6.55-इंच फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) OLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। स्मार्टफोन के बैक में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास भी मिलता है। अन्य डिस्प्ले फीचर्स में HDR10+ सपोर्ट, 402 ppi पिक्सल डेंसिटी और 1,200 nits पीक ब्राइटनेस शामिल हैं। स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G + प्रोसेसर के साथ आता है, जिसे 12GB तक LPDDR5 रैम के साथ जोड़ा गया है।

Nothing Phone 1 में दो 50-मेगापिक्सल सेंसर के साथ एक डुअल-कैमरा सेटअप मिलता है। पहला 50-मेगापिक्सल Sony IMX766 सेंसर है, जो f/1.88 अपर्चर लेंस के साथ जोड़ा गया है और यह OIS के साथ-साथ EIS इमेट स्टेबलाइजेशन सपोर्ट करता है। दूसरा 50-मेगापिक्सल सेंसर Samsung JN1 है और इसे f/2.2 अपर्चर, अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ जोड़ा गया है। यह EIS इमेज स्टेबलाइजेशन, 114-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू और मैक्रो मोड के साथ आता है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.45 अपर्चर लेंस वाला 16-मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर मिलता है।

Nothing Phone 1 में 256GB तक UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, वाई-फाई 6 डायरेक्ट, ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी, जीपीएस/ए-जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, क्यूजेडएसएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। ऑनबोर्ड सेंसर में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। नथिंग फोन 1 में 4,500mAh की बैटरी है जो 33W वायर्ड चार्जिंग, 15W Qi वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP53 रेटिंग के साथ आता है। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर और तीन माइक्रोफोन मिलते हैं। एक ग्लिफ इंटरफेस है जो यूजर्स को व्यक्तिगत कॉन्टेक्ट्स और अन्य नोटिफिकेशन्स के लिए फोन के पीछे लाइट इफेक्ट को चुनने की अनुमति देता है। कंपनी कहती है कि इसमें 3 साल के लिए Android अपडेट और 4 साल के लिए सिक्योरिटी पैच सपोर्ट मिलेगा।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium build quality, unique design
  • Vivid 120Hz OLED display
  • Wireless charging and IP53 rating
  • Decent battery life
  • Clean software, snappy performance
  • Very good primary camera
  • कमियां
  • Secondary cameras struggle in low light
  • No bundled charger
डिस्प्ले6.55 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  3. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  4. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  5. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  6. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  7. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  8. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  9. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  10. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »