बिना चार्जर के लॉन्च हुआ 64MP कैमरा वाला Nokia X20 स्मार्टफोन, ये है कीमत

Nokia X20 स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत केन्या में 40,000 KES (लगभग 27,182 रुपये) है और इसकी बिक्री स्थानिय स्टोर्स पर जल्द ही शुरु की जाएगी। फिलहाल कंपनी ने इस फोन की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता और कीमत संबंधी किसी प्रकार की जानकारी नही दी है।

बिना चार्जर के लॉन्च हुआ 64MP कैमरा वाला Nokia X20 स्मार्टफोन, ये है कीमत
ख़ास बातें
  • Nokia X20 फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से है लैस
  • नोकिया एक्स20 में मिलते हैं तीन रियर कैमरा
  • फोन में मौजूद है 8 जीबी रैम
विज्ञापन
Nokia X20 स्मार्टफोन को केन्या में लॉन्च कर दिया गया है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। साथ ही कंपनी ने इसके साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर दिया है, जिसके साथ 8GB तक की रैम मौजूद है। इसके अलावा, फोन में 4,470mAh की बैटरी के साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी ने इस स्मार्टफोन के साथ चार्जर पेश नहीं किया है। हाल ही में कंपनी ने ऐलान किया था कि वह यूरोप की चुनिंदा मार्केट्स में स्मार्टफोन को चार्जर के साथ शीप नहीं करेगी।
 

Nokia X20 Price

Nokia X20 स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत केन्या में 40,000 KES (लगभग 27,182 रुपये) है और इसकी बिक्री स्थानिय स्टोर्स पर जल्द ही शुरु की जाएगी। फिलहाल कंपनी ने इस फोन की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता और कीमत संबंधी किसी प्रकार की जानकारी नही दी है। फोन लॉन्च की जानकारी सबसे पहले gizmochina द्वारा दी गई है।
 

Nokia X20 specifications

डुअल-सिम (नैनो) नोकिया एक्स20 एंड्रॉयड 11 पर चलता है और इसमें 6.67 इंच FHD+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है, जिसके साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है। इसके अलावा, यह फोन ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 480 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8GB तक रैम मौजूद है।  Nokia X20 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है, जो फिक्स फोकस लेंस के साथ जुड़ा है।

नोकिया एक्स20 में 128GB तक की स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, एफएम रेडियो, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन की बैटरी 4,470एमएएच की है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4470 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia X20, Nokia X20 Pirce, Nokia X20 specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  2. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  3. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  4. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
  5. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
  6. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  7. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
  8. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  9. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  10. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »