नोकिया पी1 की कथित तस्वीर आई सामने, डिज़ाइन का पता चला

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 1 फरवरी 2017 17:38 IST
ख़ास बातें
  • कंसेप्ट क्रिएटर ने एक यूट्यूब वीडियो साझा किया
  • मेटल फ्रेम, हाइब्रिड डुअल-सिम स्लॉट, कार्ल ज़ाइस लेंस की मिली झलक
  • नोकिया पी1 स्मार्टफोन एंड्रॉयड नूगा पर चलेगा
नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 ट्रेड शो के इतर एक इवेंट आयोजित करेगी। इस दौरान कंपनी द्वारा नोकिया ब्रांड के और एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नोकिया पी1 एंड्रॉयड स्मार्टफोन को भी इस साल बार्सिलोना में एमडब्ल्यूसी 2017 में लॉन्च किया जाएगा। अब नोकिया पी1 के कंसेप्ट रेंडर (ग्राफिक्स से बनाई गई तस्वीर) इंटरनेट पर लीक हुए हैं जिससे स्मार्टफोन के डिज़ाइन का अनुमान लगाना संभव है।

कंसेप्ट क्रिएटर ने एक यूट्यूब वीडियो साझा किया है जिसमें कथित नोकिया पी1 हैंडसेट के कंसेप्ट रेंडर नज़र आ रहे हैं। वीडियो के आधार पर हम अनुमान लगा सकते हैं कि नोकिया यह एंड्रॉयड फोन दिखने में कैसा होगा। वीडियो में मेटल फ्रेम, हाइब्रिड डुअल-सिम स्लॉट, कार्ल ज़ाइस लेंस के अलावा डिस्प्ले के नीचे मौज़ूद होम बटन की झलक मिली है।

वैसे, हमारा अभी यही सुझाव होगा कि इन दावों पर पूरी तरह से भरोसा ना किया जाए। क्योंकि एचएमडी ग्लोबल की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पहले लीक हुई जानकारियों के आधार पर कहा जा सकता है कि नोकिया पी1 स्मार्टफोन एंड्रॉयड नूगा पर चलेगा और इसमें 5.3 इंच का डिस्प्ले होगा। इस पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद रहेगी। स्क्रीन का रिज़ॉल्यूशन फुल-एचडी या क्वाडएचडी रहने की उम्मीद है। नोकिया पी1 में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम रहने की उम्मीद है।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो नोकिया पी1 स्मार्टफोन में ज़ाइस द्वारा सर्टिफाई किया गया 22.6 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। यह दावा भी रिपोर्ट में किया गया है। यह वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट होगा। नोकिया पी1 में आईपी57 सर्टिफिकेशन रहने की उम्मीद है। फोन में 3500 एमएएच की बैटरी रहने की उम्मीद है जो क्विक चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हैंडसेट में दायें हिस्से पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, MWC, MWC 2017, Nokia P1, Mobiles
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.