• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 4,850mAh बैटरी से लैस होगा Nokia G50 5G, लॉन्च से पहले लीक हुए रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन!

4,850mAh बैटरी से लैस होगा Nokia G50 5G, लॉन्च से पहले लीक हुए रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन!

नोकिया ब्रांड लाइसेंस HMD Global ने फिलहाल नोकिया जी50 स्मार्टफोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी का खुलासा नहीं किया है। हालांकि पुरानी रिपोर्ट्स में जानकारी मिली थी कि यह नोकिया का सबसे किफायती 5जी नोकिया फोन होगा जिसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर मौजूद होगा।

4,850mAh बैटरी से लैस होगा Nokia G50 5G, लॉन्च से पहले लीक हुए रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन!
ख़ास बातें
  • Nokia G50 5G में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले देखा गया है
  • नोकिया जी50 5जी का प्राइमरी कैमरा 48MP का हो सकता है
  • फोन में मिल सकते हैं दो कलर ऑप्शन
विज्ञापन
Nokia G50 5G स्मार्टफोन पिछले कुछ समय से सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है। हाल ही में फिनिश कंपनी ने गलती से इस स्मार्टफोन की जानकारी अपने फ्रांस के Nokia Mobile इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की थी, लेकिन कुछ देर बाद ही उस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। वहीं, अब लेटेस्ट रिपोर्ट में नोकिया जी50 5जी स्मार्टफोन के प्रेस रेंडर्स और प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी साझा की गई है। इससे इशारा मिलता है कि यह फोन जल्द ही लॉन्च किया जाने वाला है। लीक रेंडर्स के मुताबिक फोन में दो कलर ऑप्शन मिल सकते हैं, जो कि इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की गई तस्वीर के समान ही हैं।

Winfuture.de की लेटेस्ट रिपोर्ट में Nokia G50 5G फोन के रेंडर्स और प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी लीक की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन दो कलर ऑप्शन में दस्तक देगा वो हैं मिडनाइट सन और ब्लू। बता दें, फ्रांस के Nokia Mobile इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए लीक हुई तस्वीर में भी यह फोन इन्हीं दो कलर ऑप्शन में देखा गया था। इसके अलावा, फ्रंट में सेल्फी कैमरा के लिए नॉच डिस्प्ले देखा जा सकता है।

वहीं, बैक पैनल पर कैमरा सेटअप सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल में स्थित है, जिसमें तीन कैमरा सेंसर एक एलईडी फ्लैश के साथ स्थित हैं। बता दें, इंस्टाग्राम पोस्ट में जानकारी दी गई थी कि फोन का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा।

लीक स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो नोकिया जी50 5जी फोन Android 11 पर काम करेगा। इसमें 6.38 इंच एचडी+ (720 x 1560 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जाएगा। वहीं, फोन स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। फोन की बैटरी 4,850एमएएच की होगी।

नोकिया ब्रांड लाइसेंस HMD Global ने फिलहाल नोकिया जी50 स्मार्टफोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी का खुलासा नहीं किया है। हालांकि पुरानी रिपोर्ट्स में जानकारी मिली थी कि यह नोकिया का सबसे किफायती 5जी नोकिया फोन होगा जिसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर मौजूद होगा।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  9. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  10. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »