Nokia G11 को अब मिल रहा एंड्रॉयड 13 अपडेट, जानें कितने बदल जाएंगे फीचर्स

नोकिया जी11 में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है।

Nokia G11 को अब मिल रहा एंड्रॉयड 13 अपडेट, जानें कितने बदल जाएंगे फीचर्स

Photo Credit: Nokia

Nokia G11 Plus में 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Nokia G11 में 6.5 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • नोकिया जी11 में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।
  • Nokia G11 में Unisoc T606 प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन
Nokia G11 स्मार्टफोन पिछले साल फरवरी में लॉन्च किया गया था। अब HMD Global ने नीदरलैंड में इस डिवाइस में एंड्राइड 13 ओएस अपडेट रोल-आउट करना शुरू कर दिया है। जल्द ही यह सॉफ्टवेयर अपडेट दूसरी जगहों में भी उपलब्ध होगा। आपको बता दें कि Nokia G11 एंड्राइड  11 ओएस आउट-ऑफ-बॉक्स के साथ लॉन्च हुआ था।  

यूजर्स खुद भी यह चेक कर सकते हैं कि उनका Nokia G11 एंड्राइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट के लिए एलिजिबल है या नहीं। फोन की सेटिंग्स में जाकर यह चेक किया जा सकता है। सॉफ्टवेयर अपडेट में नए फीचर्स जैसे कि विजुअल बदलाव, सिक्योरिटी और प्राइवेसी से जुड़े बदलाव किए गए हैं। इन बदलावों में मेटेरियल यू थीम, क्विक सेटिंग्स पैनल, नए एनिमेशन और विजेट्स दिए गए हैं। Nokia G11 Plus को पिछले महीने एंड्राइड 13 अपडेट मिलना शुरू हो गया था।
 

Nokia G11 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Nokia G11 में 6.5 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो नोकिया जी11 में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इस फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें साइड में पावर बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 

Nokia G11 को पावर देने के लिए इसमें Unisoc T606 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 3GB रैम और 32GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5,050mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। फोन को 2 सालों तक ओएस अपडेट्स मिलेंगे। फोन को फिलहाल एंड्राइड 13 अपडेट मिल रहा है। आने वाले समय में फोन को एंड्राइड 14 वर्जन अपडेट भी मिलेगा।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरयूनिसोक टी606
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5050 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »