नोकिया डी1सी स्मार्टफोन की कीमत 10,000 रुपये से कम होगी: रिपोर्ट

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2016 09:51 IST
ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन की कीमत 10,000 रुपये से कम रहने की उम्मीद है
  • नोकिया के तीन एंड्रॉयड स्मार्टफोन में सबसे किफ़ायती हैंडसेट होगा
  • नोकिया के तीन एंड्रॉयड स्मार्टफोन में डी1सी सबसे किफ़ायती हैंडसेट होगा
लगभग हर कोई स्मार्टफोन की दुनिया में नोकिया की वापसी का इंतज़ार कर रहा है। और नोकिया के आने वाले स्मार्टफोन को लेकर लीक में लगातार जानकारियां सामने आ रही हैं। नए नोकिया स्मार्टफोन को बार्सिलोना में होने वाले एमडब्ल्यूसी 2017 इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन की कीमत 10,000 रुपये से कम रहने की उम्मीद है।

नोकियापावरयूज़र की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया डी1सी लॉन्च होने वाले नोकिया के तीन एंड्रॉयड स्मार्टफोन में सबसे किफ़ायती हैंडसेट होगा। और यह फोन दो वेरिएंट में पेश किया जाएगा। 5 इंच डिस्प्ले, 2 जीबी रैम और 13 मेगापिक्सल रियर कैमरे वाले वेरिएंट की कीमत 150 डॉलर (करीब 10,000 रुपये) होने की उम्मीद है। वहीं 5.5 इंच डिस्प्ले. 3 जीबी रैम और 16 मेगापिक्सल रियर कैमरे वाले फोन को 200 डॉलर (करीब 15,000 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है।

इस महीने की शुरुआत में ही फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने आधिकारिक तौर पर नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन की मोबाइल मार्केट में वापसी का ऐलान किया। नोकिया ब्रांड का पहला एंड्रॉयड स्मार्टफोन 2017 की पहली छमाही में उपलब्ध होगा। यह जानकारी एचएमडी ग्लोबल द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई। याद रहे कि इस साल की शुरुआत में नोकिया ने एचएमडी ग्लोबल के साथ 10 साल के लिए नोकिया ब्रांड के फोन बनाने का समझौता किया था। नए ऐलान से इतना तो साफ है कि एचएडी द्वारा स्मार्टफोन, टैबलेट पर नोकिया ब्रांड के इस्तेमाल को लेकर सारी कागज़ी कार्रवाई पूरी कर ली गई है।

इससे पहले आई ख़़बरों में पता चला था कि नोकिया डी1सी  स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 505 जीपीयू होगा। दोनों ही वेरिएंट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी होने की उम्मीद है। दोनों ही वेरिएंट में 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे होने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.