• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • नोकिया डी1सी एंड्रॉयड फोन के स्पेसिफिकेशन लीक, दो वेरिएंट होने का पता चला

नोकिया डी1सी एंड्रॉयड फोन के स्पेसिफिकेशन लीक, दो वेरिएंट होने का पता चला

नोकिया डी1सी एंड्रॉयड फोन के स्पेसिफिकेशन लीक, दो वेरिएंट होने का पता चला
ख़ास बातें
  • दोनों वेरिएंट में डिस्प्ले, रैम और कैमरा सेटअप का अंतर होगा
  • इसके 2 जीबी और 3 जीबी रैम वाले वेरिएंट पेश किए जाएंगे
  • नोकिया डी1एस के वेरिएंट में 13 मेगापिक्सल और 16 मेगापिक्सल के कैमरे होंगे
विज्ञापन
जानकारी मिली है कि नोकिया मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेंस 2017 में अपने कथित डी1सी एंड्रॉयड स्मार्टफोन के दो वेरिएंट लॉन्च करेगी। एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों वेरिएंट में डिस्प्ले, रैम और कैमरा सेटअप का अंतर होगा। हाल ही में नोकिया की मोबाइल बिजनेस में वापसी की पुष्टि एचएमडी ग्लोबल द्वारा की गई थी। याद रहे कि इस साल की शुरुआत में नोकिया ने एचएमडी ग्लोबल के साथ 10 साल के लिए नोकिया ब्रांड के फोन बनाने का समझौता किया था। इसके अलावा नोकिया के सीईओ राजीव सूरी ने भी पुष्टि की है कि अगले साल एमडब्ल्यूसी में उनका व्यक्तव्य होगा।

नोकिया पावर यूज़र के मुताबिक, नोकिया डी1सी  स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 505 जीपीयू होगा। इसके 2 जीबी और 3 जीबी रैम वाले वेरिएंट पेश किए जाएंगे। यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा और 5 इंच व 5.5 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले विकल्प में आएगा। दोनों ही वेरिएंट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी होने की उम्मीद है। दावा किया गया है कि नोकिया डी1एस के वेरिएंट में 13 मेगापिक्सल और 16 मेगापिक्सल के कैमरे होंगे। दोनों ही वेरिएंट में 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे होने की उम्मीद है।

हाल ही में एक और बजट नोकिया एंड्रॉयड फोन को गीकबेंच बेंचमार्क साइट पर लिस्ट किया गया था। इसे पिक्सल का कोडनेम दिया गया है।

नोकिया डी1सी और पिक्सल के अलावा एमडब्ल्यूसी 2017 में एक महंगे नोकिया एंड्रॉयड स्मार्टफोन की झलक मिल सकती है। शुरुआती लीक के आधार पर कहा जाए तो इस स्मार्टफोन में 5.2 इंच या 5.5 इंच का स्क्रीन होगा। यह क्वाड एचडी रिज़ॉल्यूशन वाला डिस्प्ले होगा। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट होने की जानकारी सामने आई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  2. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  3. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  4. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  5. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  7. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  8. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  9. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  10. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »