Nokia C3 हुआ 1,000 रुपये तक सस्ता, जानें नया दाम

Nokia C3 के 2 जीबी रैम वेरिेएंट को भारत में 7,499 रुपये में लॉन्च किया गया था, जबकि 3 जीबी रैम विकल्प की कीमत 8,999 रुपये थी।

Nokia C3 हुआ 1,000 रुपये तक सस्ता, जानें नया दाम

Nokia C3 की अब भारत में कीमत 6,999 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • Nokia C3 को भारत में 7,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था
  • कटौती के बाद बेस वेरिएंट 500 रुपये और टॉप वेरिएंट 1,000 रुपये सस्ता हुआ
  • 2 जीबी और 3 जीबी रैम विकल्पों में उपलब्ध है नोकिया सी3 स्मार्टफोन
विज्ञापन
Nokia C3 की भारत में कीमत कम हो गई है। HMD Global ने मंगलवार को नोकिया सी3 की कीमत में हुई इस कटौती की पुष्टि की। नोकिया सी3 के 2 जीबी रैम + 16 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत अब 6,999 है, जबकि 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 7,999 रुपये हो गई है। बेस वेरिएंट की कीमत में 500 रुपये कम हुए हैं और 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,000 रुपये सस्ता हुआ है। Nokia C3 को अगस्त में भारत में लॉन्च किया गया था और यह नॉर्डिक ब्लू और सैंड रंग विकल्पों में उपलब्ध है।

Nokia C3 की कीमत में इस कटौती की सूचना सबसे पहले मुंबई के रिटेलर महेश टेलीकॉम द्वारा दी गई थी और एचएमबी ग्लोबल ने Gadgets 360 से इसकी पुष्टि की है। कीमत में कटौती नोकिया के ऑनलाइन स्टोर पर भी दिखाई देनी शुरू हो गई है।

Nokia C3 के 2 जीबी रैम वेरिेएंट को भारत में 7,499 रुपये में लॉन्च किया गया था, जबकि 3 जीबी रैम विकल्प की कीमत 8,999 रुपये थी।

 

Nokia C3 specifications

डुअल-सिम (नैनो) के साथ आने वाले इस फोन में एंड्रॉयड 10 पर आधारित कस्टम स्किन शामिल है। इसमें 5.99-इंच एचडी+ (720x1,440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, जिसमें 400 निट्स की ब्राइटनेस के लिए सपोर्ट शामिल है। फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है, फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है, जिसे Unisoc चिपसेट माना जा रहा है। इसमें 3 जीबी रैम मिलती है।

Nokia C3 में एफ/2.0 अपर्चर के साथ एक 8-मेगापिक्सल इमेज सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए, फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का इमेज सेंसर मौजूद है, जो डिस्प्ले के ऊपर मोटी बेज़ल में सेट किया गया है।

नोकिया सी3 में 32 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, 4जी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। फोन 5W चार्जिंग के साथ 3,040mAh की बैटरी से लैस आता है, जिसके बारे में नोकिया का दावा करती है कि यह एक चार्ज में 31 घंटे तक का ऑडियो प्लेबैक और 7 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकता है।

Nokia C3 के सेंसर में एक एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरेशन सेंसर और बैक पर फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल है। इसमें एक Xpress बटन भी है, जिसे किसी भी फीचर या ऐप तक क्विक एक्सेस प्राप्त करने के लिए सेट किया जा सकता है। फोन का डायमेंशन 159.9x77x8.69 मिलीमीटर और वज़न 184.5 ग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
  2. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  3. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  4. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  5. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  6. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  7. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  8. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
  10. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »