• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nokia 5.3 और Nokia C3 भारत में स्टॉक एंड्रॉयड के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Nokia 5.3 और Nokia C3 भारत में स्टॉक एंड्रॉयड के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

भारत में Nokia 5.3 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। दूसरी ओर, भारत में Nokia C3 के 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है।

Nokia 5.3 और Nokia C3 भारत में स्टॉक एंड्रॉयड के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Nokia 5.3 की भारत में शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Nokia 5.3 और Nokia C3 की खासियत स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव है
  • नोकिया 5.3 की भारत में कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है
  • नोकिया सी3 को भारत में 7,499 रुपये की शुरुआती कीमत में किया गया है लॉन्च
विज्ञापन
Nokia 5.3 और Nokia C3 को भारत में HMD ग्लोबल के लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया गया है। नए फोन को फिनलैंड की कंपनी ने देश में अपने आखिरी नोकिया स्मार्टफोन Nokia 2.3 के लॉन्च के आठ महीने के बाद पेश किया है। याद दिला दें कि Nokia 5.3 को मार्च में Nokia 1.3 और Nokia 8.3 5G के साथ ग्लोबल मार्केट में घोषित किया गया था, जबकि Nokia C3 को इस महीने की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था। दोनों फोन की सबसे बड़ी खासियत इनका स्टॉक एंड्रॉयड से लैस होना है।
 

Nokia 5.3, Nokia C3 price in India, availability

भारत में नोकिया 5.3 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है, जबकि इसके 6 जीबी  रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प को 15,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। फोन सयान, सैंड और चारकोल रंग विकल्पों में आता है। Nokia 5.3 को 1 सितंबर से खरीद के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, हालांकि इसके प्री-ऑर्डर आज बाद में नोकिया साइट के जरिए लाइव होंगे।

Nokia 5.3 खरीदने वाले जियो ग्राहकों को 349 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान पर 4,000 रुपये तक के फायदे मिलेंगे। इन लाभों में एक 2,000 तत्काल कैशबैक और 2,000 रुपये कीमत के वाउचर शामिल हैं। यह ऑफर मौजूदा और नए दोनों Jio ग्राहकों के लिए लागू है।

दूसरी ओर, भारत में Nokia C3 के 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये और 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 8,999 रुपये है। फोन 17 सितंबर से बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इसके प्री-ऑर्डर 10 सितंबर से नोकिया साइट के जरिए लाइव होंगे। यह सयान और सैंड रंग के विकल्पों में उपलब्ध होगा और एक साल की रिप्लेसमेंट गारंटी के साथ आएगा।
 

Nokia 5.3 specifications

डुअल-सिम नोकिया 5.3 एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसे एंड्रॉयड 11 पर अपग्रेड भी किया जाएगा। फोन में 6.55 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) इन-सेल डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इस पर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम के विकल्प दिए गए हैं। 

Nokia 5.3 चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाले 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। और साथ में 2 मेगापिक्सल का माइक्रो शूटर भी दिया गया है। इसके साथ एलईडी फ्लैश मौज़ूद है। Nokia 5.3 में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है।

नोकिया 5.3 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी, एफएम रेडियो और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। Nokia 5.3 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह 10 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Nokia C3 specifications
डुअल-सिम (नैनो) के साथ आने वाले इस फोन में एंड्रॉयड 10 पर आधारित कस्टम स्किन शामिल है। इसमें 5.99-इंच एचडी+ (720x1,440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, जिसमें 400 निट्स की ब्राइटनेस के लिए सपोर्ट शामिल है। फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है, फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है, जिसे Unisoc चिपसेट माना जा रहा है। इसमें 3 जीबी रैम मिलती है।

Nokia C3 में एफ/2.0 अपर्चर के साथ एक 8-मेगापिक्सल इमेज सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए, फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का इमेज सेंसर मौजूद है, जो डिस्प्ले के ऊपर मोटी बेज़ल में सेट किया गया है।
 
nokia

नोकिया सी3 में 32 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, 4जी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। फोन 5W चार्जिंग के साथ 3,040mAh की बैटरी से लैस आता है, जिसके बारे में नोकिया का दावा करती है कि यह एक चार्ज में 31 घंटे तक का ऑडियो प्लेबैक और 7 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकता है।

Nokia C3 के सेंसर में एक एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरेशन सेंसर और बैक पर फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल है। इसमें एक Xpress बटन भी है, जिसे किसी भी फीचर या ऐप तक क्विक एक्सेस प्राप्त करने के लिए सेट किया जा सकता है। फोन का डायमेंशन 159.9x77x8.69 मिलीमीटर और वज़न 184.5 ग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »