3000mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले के साथ Nokia C12 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

कैमरा की बात करें तो नोकिया के इस फोन में रियर में 8 मेगापिक्सल का फिक्स फोकस वाला कैमरा मिलता है। साथ में एलईडी फ्लैश भी दिया गया है।

3000mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले के साथ Nokia C12 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

Nokia C12 फोन एंड्रॉयड 12 के Go Edition के साथ आता है।

ख़ास बातें
  • ये लेटेस्ट एडिशन Nokia C10 का सक्सेसर बताया जा रहा है
  • नए मॉडल में 6.3 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले है जो वॉटरड्रॉप नॉच के साथ आता है
  • फोन डिजाइन के मामले में खास 3D पैटर्न डिजाइन के साथ आता है
विज्ञापन
Nokia ने लो-बजट स्मार्टफोन सेग्मेंट में नया Nokia C12 लॉन्च किया है। C सीरीज में ये लेटेस्ट एडिशन Nokia C10 का सक्सेसर बताया जा रहा है जिसे कंपनी ने 2021 में लॉन्च किया था। नए मॉडल में 6.3 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले है जो वॉटरड्रॉप नॉच के साथ आता है। इसमें 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा फिट किया गया है। फोन डिजाइन के मामले में खास 3D पैटर्न डिजाइन के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि फोन में धूल, नमी, हल्के छींटे सहने की क्षमता है। 
 

Nokia C12 की कीमत, उपलब्धता

Nokia C12 को यूरोप में EUR 119 (लगभग 10,500 रुपये) में लॉन्च किया गया है। यह फोन 2 जीबी रैम और 64 जीबी के सिंगल वेरिएंट में आता है। फोन को चारकोल, डार्क स्यान, और लाइट मिंट कलर्स में पेश किया गया है। कंपनी का कहना है कि फोन जल्द ही जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया में भी उपलब्ध हो जाएगा। भारत में इसके लॉन्च के बारे में कंपनी की ओर से अभी कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इस फोन को Nokia C10 का सक्सेसर बताया जा रहा ह।
 

Nokia C12 के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

नोकिया सी12 में, जैसा कि पहले भी बताया गया है, 6.3 इंच डिस्प्ले एचडी प्लस रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें 20:9 ऑस्पेक्ट रेश्यो है। फोन में ऑक्टाकोर Unisoc 9863A1 प्रोसेसर दिया गया है। यह एंड्रॉयड 12 के Go Edition के साथ आता है। कंपनी ने इसके लिए 2 साल तक तिमाही अवधि के सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है। 

कैमरा की बात करें तो नोकिया के इस फोन में रियर में 8 मेगापिक्सल का फिक्स फोकस वाला कैमरा मिलता है। साथ में एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। सेल्फी के लिए यह 5 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। फोन में नाइट मोड, पोर्ट्रेट मोड, एचडीआर और टाइम लैप्स जैसे फीचर्स भी पहले से आते हैं। इसकी बैटरी कैपिसिटी 3000एमएएच की है जो कि रिमूवेबल है। साथ में 5W वायर्ड चार्जिंग इसमें दी गई है। यह कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 5.2, माइक्रोयूएसबी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक को सपोर्ट करता है। फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP52 रेटिंग है। इसके डाइमेंशन 160.6x74.3x8.75mm और वजन 177.4g है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.52 इंच
प्रोसेसरयूनिसोक एससी7331ई
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4470 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11 (Go edition)
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia C12 price, Nokia C12 specifications, Nokia C12
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »