• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nokia A1 Plus में हो सकता है इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर व स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर

Nokia A1 Plus में हो सकता है इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर व स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर

एचएमडी ग्लोबल एक के बाद दूसरे स्मार्टफोन को लॉन्च करने में व्यस्त रही है। अब कंपनी द्वारा एक फ्लैगशिप डिवाइस पर काम करने की जानकारी सामने आई है।

Nokia A1 Plus में हो सकता है इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर व स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर

Nokia 9

ख़ास बातें
  • रिपोर्ट में किया गया दावा, Nokia A1 Plus में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर है
  • यह Vivo X21 UD की तरह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा
  • स्मार्टफोन में ओलेड पैनल होने की खबर है जिसे एलजी द्वारा बनाया जाएगा
विज्ञापन
एचएमडी ग्लोबल एक के बाद दूसरे स्मार्टफोन को लॉन्च करने में व्यस्त रही है। अब कंपनी द्वारा एक फ्लैगशिप डिवाइस पर काम करने की जानकारी सामने आई है। स्मार्टफोन को Nokia A1 Plus नाम दिया जाएगा। Nokia A1 Plus में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर काम करेगा। साथ ही इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। दूसरी तरफ, एक अन्य नोकिया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 9 भी कई महीनों से सुर्खियों का हिस्सा रहा है। इसमें भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट होने की चर्चा है। संभव है कि Nokia A1 Plus ही नोकिया 9 भी हो। लेकिन यह सिर्फ एक अनुमान है।

विनफ्यूचर की रिपोर्ट के मुताबिक, एचएमडी ग्लोबल एक फ्लैगशिप डिवाइस पर काम कर रही है, जो संभवत: Nokia A1 Plus होगा। कंपनी इसके मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर फॉक्सकॉन के साथ काम कर रही है। फोन को यूरोपीय बाज़ार में रिलीज़ किया जाएगा। यदि यह रिपोर्ट सत्य है तो आगामी नोकिया फ्लैगशिप देश का पहला इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोन होगा।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Nokia A1 Plus में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर है। यह Vivo X21 UD की तरह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। स्मार्टफोन में ओलेड पैनल होने की खबर है जिसे एलजी द्वारा बनाया जाएगा। स्मार्टफोन एंड्रॉयड पी पर चलेगा।

खबर है कि कंपनी को कैमरा सेटअप को लेकर मुश्किलों का सामना करना पड़ रह है। इस वजह से कंपनी ने इस फोन को 2018 के मध्य में लॉन्च करने का प्लान रद्द कर दिया है। ताज़ा रिपोर्ट इशारा करती है कि Nokia A1 Plus को संभवतः अगस्त या सितंबर में लॉन्च किया जाएगा। संभवतः आईएफए 2018 के दौरान।

अगर यह स्मार्टफोन नोकिया 9 ही है तो इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज, 3900 एमएएच बैटरी, 6.01 इंच डिस्प्ले, गोरिल्ला ग्लास 5, ट्रिपल कैमरा सेटअप, इन-ग्लास फिंगरप्रिंट रीडर और आईपी68 रेटिंग होने की उम्मीद है। जानकारी मिली है कि स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर 41 मेगापिक्सल, 20 मेगापिक्सल और 9.7 मेगापिक्सल के सेंसर होंगे। ये कार्ल ज़ाइस ऑप्टिक्स से लैस होंगे।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3320 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global, Nokia A1 Plus, Nokia 9
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »