Nokia 9 में होंगे तीन रियर कैमरे, एक सेंसर होगा 41 मेगापिक्सल का

Nokia 9 स्मार्टफोन के बारे में जानकारी लीक हुई है कि यह ज्यादा मेगापिक्सल वाले कैमरे और बड़े स्टोरेज से लैस होकर आ रहा है।

Nokia 9 में होंगे तीन रियर कैमरे, एक सेंसर होगा 41 मेगापिक्सल का
ख़ास बातें
  • Nokia 9 स्मार्टफोन के बारे में जानकारी लीक हुई
  • ज्यादा मेगापिक्सल वाले कैमरे और बड़े स्टोरेज के साथ दस्तक देगा फोन
  • हैंडसेट लंबे समय से अफवाहों में, अब सामने आई नई जानकारियां
विज्ञापन
Nokia 9 स्मार्टफोन के बारे में जानकारी लीक हुई है कि यह ज्यादा मेगापिक्सल वाले कैमरे और बड़े स्टोरेज  से लैस होकर आ रहा है। हैंडसेट लंबे समय से अफवाहों में रहा है। जब से एचएमडी ग्लोबल ने एंड्रॉयड आधारित स्मार्टफोन की कमान संभाली है, तब से लोगों को कंपनी के फ्लैगशिप हैंडसेट का इंतज़ार है। Nokia 8 और Nokia 8 Sirocco के साथ Nokia 9 की भी चर्चाएं बाज़ार में गर्म हैं। हालिया लीक में पता चला है कि Nokia 9 जिन फीचर से लैस होकर आ रहा है, उस हिसाब से फोन का मुकाबला  Samsung Galaxy S9 और Apple iPhone के नए मॉडल से होगा।
 

Nokia 9 स्पेसिफिकेशन

हालिया लीक पर जाएं तो Nokia 9 डुअल सिम से लैस होकर आ रहा है। यह हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। साथ ही इसे एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन के तौर पर भी लिस्ट किया गया है। फोन में 6.01 इंच का एमोलेड डिस्प्ले देखा गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की सुरक्षा भी मौज़ूद है। कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस होगा। जुगलबंदी के लिए इसमें 8 जीबी के एलपीडीडीआर4एक्स रैम दिए जा सकते हैं।
 
nokia

हालांकि, Nokia 9 का सबसे प्रमुख फीचर इसका कैमरा है। स्मार्टफोन में कथित तौर पर 41 मेगापिक्सल, 20 मेगापिक्सल और 9.7 मेगापिक्सल सेंसर (बैक) कार्ल ज़ाइस लेंस की जुगलबंदी में आ रहा है। यानी, फोन में 3 कैमरे होंगे। इनमें ज़ेनॉन और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल होंगे। 41 मेगापिक्सल सेंसर के साथ वाइड एंगल लेंस और एफ/1.5 और एफ/2.4 अपर्चर की जुगलबंदी होगी। फ्रंट की बात करें तो Nokia 9 में 21 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। साथ ही कंपनी का जाना-माना 'बोथी फीचर' भी इसमें दिया जा सकता है।  

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Nokia 9 256 जीबी के इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आया है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी दिए जाएंगे। स्मार्टफोन में 3900 एमएएच की बैटरी होगी, जिसके 24 घंटे टॉकटाइम का दावा किया गया है। फोन में क्विक चार्ज 4.0 तकनीक भी होगी, जो 30 मिनट में फोन को 60 फीसदी चार्ज कर देगी। ध्यान रहे, एचएमडी ग्लोबल ने आधिकारिक तौर पर फोन की जानकारियों से पर्दा नहीं उठाया है। जल्द ही फोन के लॉन्च होने के बाद इसके स्पेसिफिकेशन और फीचर हम आपको बताएंगे।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3320 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia 9, Nokia 9 Specifications, Nokia, HMD Global, Android, Mobiles
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »