Nokia 9 में होगा नया डुअल कैमरा सेटअप: रिपोर्ट

नोकिया के लाइसेंस वाली एचएमडी ग्लोबल द्वारा अगले महीने बहु-प्रतीक्षित नोकिया 9 स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। ऐसी ख़बरें है कि कंपनी चीन में एक इवेंट का आयोजन कर रही है। नोकिया 6 के अपग्रेड वेरिएंट नोकिया 6 (2018) को भी इसी इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2017 16:16 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 9 के ओरियो बीटा बिल्ड में नया कैमरा ऐप देखा गया है
  • नोकिया 9 और नोकिया 6 (2018) को जनवरी में लॉन्च हो सकता है
  • नोकिया 9 में नई तरह के डुअल कैमरा सेटअप का इस्तेमाल किया जाएगा
नोकिया के लाइसेंस वाली एचएमडी ग्लोबल द्वारा अगले महीने बहु-प्रतीक्षित Nokia 9 स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। ऐसी ख़बरें है कि कंपनी चीन में एक इवेंट का आयोजन कर रही है। नोकिया 6 के अपग्रेड वेरिएंट नोकिया 6 (2018) को भी इसी इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है। दोनों स्मार्टफोन के बारे में कई बार लीक में जानकारी सामने आ चुकी है। नोकिया 6 (2018) स्मार्फोन टीना पर भी लिस्ट हो चुका है और इस कम कीमत वाले वेरिएंट के बारे में शायद ही कोई जानकारी लीक होने से बची है। अब, Nokia 5 के लिए जारी किए गए एंड्रॉयड ओरियो बीटा का हिस्सा है नया नोकिया कैमरा ऐप भी देखा गया है, जो इशारा करता है कि नोकिया 9 में नई तरह के डुअल कैमरा सेटअप का इस्तेमाल किया जाएगा। जो एक वाइड-एंगल लेंस और एक टेलीफोटो लेंस के साथ आएगा।

Nokiamob.net द्वारा सार्वजनिक किए गए, नोकिया कैमरा वी8.0200.20 ऐप  को नोकिया 5 के एंड्रॉयड 8.0 ओरियो बीटा बिल्ड में देखा गया। इस बिल्ड में टेलीफोटो लेंस के साथ 2x ज़ूम और वाइड-एंगल लेंस का विकल्प मिलता है। इसके साथ ही, इसमें कई और मैनुअल सेटिंग भी शामिल की गईं है। यूज़र अब शटर स्पीड को 1 सेकेंड और 1/500 सेकेंड के बीच व आईएसओ 100 से 2,000 तक चुन पाएंगे। जिसका मतब है कि नोकिया ने नोकिया 8 में इस्तेमाल हुए आरजीबी/मोनोक्रोम डुअल कैमरा सेटअप की जगह दो आरजीबी सेंसर का इस्तेमाल किया है। ये दोनों सेंसर आने वाले नोकिया 9 स्मार्टफोन अलग-अलग फील्ड ऑफ व्यू और ज़ूम क्षमता के साथ आएंगे।
 

Nokia 9 और  Nokia 6 (2018) को हाल ही में चीन की सर्टिफिकेशन अथॉरिटी 3सी पर लिस्ट किया गया। 3सी सर्टिफिकेशन से नोकिया 9 और नोकिया 6 (2018) के किसी भी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ। नोकिया 9 को मॉडल नंबर TA-1042 के साथ लिस्ट किए जाने की ख़बरें हैं जबकि नोकिया 6 (2018) को मॉडल नंबर  TA-1054 के साथ देखा गया है। इसके साथ ही अनुमान है कि नोकिया 9 दो वेरिएंट में लॉन्च होगा जिसके मॉडल नंबर TA-1005 और TA-1009 होंगे।

इससे पहले, नोकिया 6 (2018) को चीन में टीना सर्टिफिकेशन पर देखे जाने की ख़बर थी। जिसे मॉडल नंबर A-1054 के साथ लिस्ट किया गया था। इससे पहले कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया था कि स्मार्टफोन में नोकिया 7 जैसा डिज़ाइन होगा और इसमें 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले होगा। इसके साथ ही, फोन में एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर,  4 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और एक डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जो कंपनी के अनोखे बोथी फ़ीचर के साथ आएगा। नोकिया 9 और नोकिया 6 (2018) को 19 जनवरी को चीन में एक इवेंट में  लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3320 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, HMD Global, Mobiles, Nokia, Nokia 6 2018, Nokia 9, Nokia Camera

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  2. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
#ताज़ा ख़बरें
  1. 80th Independence Day Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  2. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  3. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  4. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  7. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  8. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  9. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  10. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.