Nokia 9 PureView की कीमत में 15,000 रुपये की कटौती

Nokia 9 PureView को Nokia की वेबसाइट पर 34,999 रुपये में बेचा जा रहा है। फोन के दाम में 15,000 रुपये की कटौती हुई है। याद रहे कि Nokia 9 PureView को बीते साल जुलाई महीने में 49,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
अपडेटेड: 24 फरवरी 2020 12:30 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 9 PureView में स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है
  • नोकिया 9 प्योरव्यू में 5.99 इंच की क्वाड-एचडी+ स्क्रीन है
  • नोकिया 9 में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज दी गई है

Nokia 9 PureView है पांच रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन

Nokia 9 PureView की कीमत में बड़ी कटौती की गई है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर नोकिया 9 प्योरव्यू को 34,999 रुपये में बेचा जा रहा है। यानी नोकिया के इस स्मार्टफोन की कीमत में 15,000 रुपये की कटौती हुई है। फोन सिर्फ ब्लू रंग में मिलता है और इसके साथ बिना ब्याज वाले ईएमआई का भी विकल्प है। अहम खासियत की बात करें तो नोकिया 9 प्योरव्यू पांच रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 20 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे और स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आता है।

Nokia 9 PureView को Nokia की वेबसाइट पर 34,999 रुपये में बेचा जा रहा है। फोन के दाम में 15,000 रुपये की कटौती हुई है। याद रहे कि Nokia 9 PureView को बीते साल जुलाई महीने में 49,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह इस फोन के दाम में पहली कटौती है। यह भी साफ नहीं है कि नोकिया 9 प्योरव्यू का दाम स्थाई तौर पर कम हुआ है। या ग्राहक इस ऑफर का फायदा सीमित समय तक ही उठा सकेगे। हमने इस संबंध में कंपनी को संपर्क किया है। नई जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा। Nokia की वेबसाइट पर यह फोन चुनिंदा बैंक के कार्ड के साथ बिना ब्याज वाले ईएमआई विकल्प में मिलेगा।
 

Nokia 9 PureView Specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाले नोकिया 9 प्योरव्यू में 5.99 इंच की क्वाड-एचडी+ (1440x2960 पिक्सल) एमोलेड स्क्रीन है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। नोकिया 9 में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। बैटरी 3,320 एमएएच की है और यह वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। नोकिया 9 प्योरव्यू आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है।

सबसे पहले बात कैमरा सेटअप की। नोकिया 9 प्योरव्यू के कैमरा सिस्टम को Light के साथ पार्टनरशिप में डेवलप किया गया है। एचएमडी ग्लोबल ने क्वालकॉम और गूगल के साथ काम कर कैमरा सेटअप से और बेहतर परफॉर्मेंस निकालने की कोशिश की है। फोन में पांच रियर कैमरे हैं, ज़ाइस सर्टिफाइड लेंस के साथ। इसमें तीन 12 मेगापिक्सल के मोनोक्रोम सेंसर्स हैं और दो 12 मेगापिक्सल के आरजीबी सेंसर्स। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेंसर है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीए, एनएफसी, 4 जी एलटीई और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट शामिल है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3320 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  3. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  10. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.