Nokia 9, Nokia 6 (2018) जल्द होंगे लॉन्च, नए नोकिया फोन की जानकारी मिली

एचएमडी ग्लोबल अपने मौज़ूदा स्मार्टफोन पोर्टफोलियो के लिए नए एंड्रॉयड अपडेट देने में लगी है। वहीं नोकिया 6 (2018) और नोकिया 9 स्मार्टफोन को चीन की 3सी (चाइना कंपलसरी सर्टिफिकेशन) सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2017 13:07 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 6, नोकिया 9 को मॉडल नंबर TA-1054, TA-1042 के साथ लिस्ट किया गया है
  • नोकिया 9 के तीन वेरिएंट लॉन्च हो सकते हैं
  • 19 जनवरी को नोकिया एक इवेंट का आयोजन कर रही है
एचएमडी ग्लोबल अपने मौज़ूदा स्मार्टफोन पोर्टफोलियो के लिए नए एंड्रॉयड अपडेट देने में लगी है। वहीं नोकिया 6 (2018) और नोकिया 9 स्मार्टफोन को चीन की 3सी (चाइना कंपलसरी सर्टिफिकेशन) सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। मॉडल नंबर TA-1062 और TA-1077 वाले दो नए स्मार्टफोन को भी चीन की सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है। इससे संकेत मिलते हैं कि जल्द ही फिनलैंड की कंपनी नोकिया की स्मार्टफोन बाज़ार में वापसी को बरक़रार रखने के लिए अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करेगी।

Nokia 9 और Nokia 6 (2018) के 3सी सर्टिफिकेशन से स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की कोई जानकारी लीक नहीं होती। हालांकि, इससे पुष्टि होती है कि हैंडसेट को जल्द चीन से एक्सपोर्ट किया जाएगा। DealnTech की रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया 9 को 3सी साइट पर मॉडल नंबर TA-1042 के साथ लिस्ट किय गया है जबकि नोकिया 6 (2018) को TA-1054 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। इसके अलावा अनुमान है कि नोकिया 9 को TA-1005 और TA-1009 मॉडल नंबर वाले दो वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।

इससे पहले इसी महीने, नोकिया 6 (2018) को चीन में टीना सर्टिफिकेशन साइट पर इसी मॉडल नंबर के साथ TA-1054 देखा गया था। इससे पहले शुरुआती कुछ ख़बरों में दावा किया गया था कि नए स्मार्टफोन का डिज़ाइन नोकिया 7 के जैसा होगा और इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 होगा। इसके साथ ही, फोन में एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के अलावा, डुअल रियर कैमरा हो सकता है जो कंपनी के आइकॉनिक बोथी फ़ीचर के साथ आता है।

ख़बर है कि 19 जनवरी को नोकिया 9 के साथ Nokia 6 (2018) को भी लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि पिछले साल नोकिया 6 को भी इसी तारीख़ को लॉन्च किया गया था। इसके अलावा, एचएमडी द्वारा नोकिया 9 और नोकिया 6 (2018) के साथ नोकिया 8 के अपग्रेड वेरिएंट को भी लाने की तैयारी है। नया नोकिया 8 उन रहस्यमयी वेरिएंटट में हो सकता है जिन्हें चीन की सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। इस जानकारी को  NokiaMob.net ने सबसे पहले सार्वजनिक किया। हालांकि, इस सर्टिफिकेशन से फोन में टीडीडी-एलटीई, वाई-फाई और ब्लूटूथ होने के अलावा किसी और जानकारी का खुलासा नहीं हुआ है।

चीन में अगले महीने होने वाले इवेंट में इन तीन नोकिया स्मार्टफोन को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। नोकिया 9 को पेश किए जाने की सबसे ज़्यादा उम्मीद है। कुछ रिपोर्ट में पता चला है कि नोकिया 9 में एक 5.5 इंच क्वाडएचडी डिस्प्ले और एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर हो सकता है। इससे पहले अमेज़न की अमेरिकी साइट पर एक प्रोटेक्टिव केस लिस्ट किया गया था जिससे नए नोकिया स्मार्टफोन में एक कर्व्ड डिस्प्ले होने का पता चलता है।
Advertisement

नोकिया 9 को चीन में तीन वेरिएंट में उपलब्ध कराए जाने का दावा किया गया है। 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज की कीमत 3,699 चीनी युआन (करीब 36,000 रुपये) जबकि 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 4,199 चीनी युआन (करीब 40,900 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा, तीनों नए नोकिया स्मार्टफोन के प्रोजेक्ट ट्रेबल सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओरियो पर चलने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, HMD Global, Mobiles, Nokia, Nokia 9

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  3. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
  4. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  5. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  3. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  4. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  5. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  6. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  7. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  8. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  9. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
  10. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.