Nokia 9.2 में हो सकता है डिस्प्ले के नीचे कैमरा

Nokia 9.2 स्मार्टफोन में Snapdragon 865 चिपसेट होने का दावा किया जा रहा है। फोन इस साल के अंत से पहले लॉन्च किया जा सकता है। नोकिया 9.2 कंपनी का फ्लैगशिप होगा और मौजूदा नोकिया 9 प्योरव्यू का अपग्रेड होगा।

Nokia 9.2 में हो सकता है डिस्प्ले के नीचे कैमरा

Nokia 9.2 फ्लैगशिप फोन में Snapdragon 865 चिपसेट दिए जाने का दावा है

ख़ास बातें
  • Nokia 9.2 में Snapdragon 865 चिपसेट शामिल होने का भी दावा है
  • HMD Global इस फोन को साल के अंत तक लॉन्च कर सकती है
  • नोकिया 9.2 में बेहतरीन कैमरा सेटअप होने का भी दावा किया गया है
विज्ञापन
Nokia 9.2 इस साल की पहली छमाही में लॉन्च हो सकता है। अब एक लेटेस्ट रिपोर्ट में पता चला है कि कंपनी इस फोन को अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। नोकिया का यह फ्लैगशिप मौजूदा नोकिया 9 प्योरव्यू का अपग्रेड होगा। खबर है कि अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा सेटअप का यह काम फिलहाल शुरुआती दौर में चल रहा है। पहले खबर थी कि HMD Global इस फोन के लॉन्च को साल के आखिर तक के लिए टाल सकता है, लेकिन एक हालिया रिपोर्ट ने इस फोन के 2020 की पहली छमाही में लॉन्च होने का दावा किया था।

टिप्सटर Nokia_anew ने एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी है कि एचएमडी ग्लोबल अपने आगामी नोकिया 9.2 फ्लैगशिप में अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा दे सकता है। उसने दावा किया है कि यह टेक्नोलॉजी फिलहाल शुरुआती दौर पर है और इसका प्रोटोटाइप भी तैयार नहीं हुआ है। टिप्सटर का कहना है कि इस टेक्नोलॉजी की अपनी कुछ ख़ामियां हैं। सेल्फी कैमरा वाला क्षेत्र धूप में दिखाई देता है।

बता दें कि अंडर-डिस्प्ले कैमरा टेक्नोलॉजी में कंपनी सेल्फी कैमरा को बिना किसी प्राकर के कटआउट के डिस्प्ले के अंदर सेट करती है। थोड़ी दूर से देखने में फोन में सेल्फी कैमरा शामिल होने का पता भी नहीं चलता है। नोकिया ही नहीं, ओप्पो और शाओमी भी अपने आगामी स्मार्टफोन में इस टेक्नोलॉजी को शामिल करने की कोशिश में लगे हुए हैं।

टिप्सटर का दावा है कि Nokia 9.2 इस साल के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में Snapdragon 865 चिपसेट और बेहतरीन कैमरा सेटअप होने का भी दावा है। इसके अलावा खबर है कि इस फोन की कीमत को नोकिया 8 की कीमत के आसपास रखा जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , nokia, nokia mobile, Under Display Camera
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »